फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   MDA team-fight, stone pelting and firing in the farmers

एमडीए टीम-किसानों में संघर्ष, पथराव और फायरिंग  

Mon, 22 Jan 2018 09:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Mon, 22 Jan 2018 09:39 PM IST
विज्ञापन
MDA team-fight, stone pelting and firing in the farmers
पिस्टल की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
गंगानगर एक्सटेंशन में जमीन पर कब्जा लेने के चल रहे अभियान में सोमवार को बवाल हो गया। किसान एमडीए टीम से भिड़ गए और जमकर संघर्ष हुआ। किसानों ने पथराव कर दिया। इस पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर किसानों को दौड़ाकर पीटा। फायरिंग भी हुई। तीन युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर 150 से ज्यादा किसानों पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। यही नहीं, बवाल के बाद भी टीम ने अपना अभियान जारी रखा और काफी जमीन पर फसल रौंदकर कब्जा ले लिया।
विज्ञापन


एमडीए तहसीलदार करनवीर सिंह, मनोज कुमार, जेई अनिल कुमार, तहसीलदार, एक्सईएन आशु मित्तल, एई विवेक कुमार, डीसी तोमर भारी पुलिस फोर्स के साथ सुबह करीब 10:45 बजे कब्जा लेने के लिए जेसीबी मशीन, ट्रैक्टर आदि लेकर गंगानगर एक्सटेंशन पहुंच गए। यहां पिछले दो दिन से जमीन पर कब्जा लेने का अभियान चल रहा है। टीम ने यहां फसल उजाड़ना शुरू ही किया था कि किसानों ने विरोध शुरू कर दिया। पहले नोकझोंक हुई। इसके बाद किसानों और एमडीए अधिकारियों के बीच मारपीट, धक्का मुक्की शुरू हो गई। देखते ही देखते पथराव शुरू हो गया। 
विज्ञापन


एक बार तो टीम के पांव उखड़ गए और टीम पीछे हटने लगी। सूचना पर एसपी देहात राजेश कुमार और सीओ आरएएफ सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचे और लाठीचार्ज कर दिया। अब्दुल्लापुर गांव तक किसानों को दौड़ाया। इस दौरान फायरिंग भी हुई। किसानों का कहना हैै कि पुलिस ने फायरिंग की जबकि पुलिस ने इससे इंकार किया। संघर्ष में एमडीए के जेई अनिल कुमार, एसओ गंगानगर और एक सिपाही घायल हो गया। वहीं, एक सिपाही का फोन भी टूट गया। घंटाें चले बवाल के बाद किसान शांत हुए और टीम ने अपना अभियान जारी रखते हुए जमीन पर कब्जा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गंभीर धाराओं में हुआ मुकदमा
मेरठ। इस प्रकरण में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। एसओ भावनपुर आशुतोष कुमार ने बताया कि गंगानगर एसओ दिनेश चंद्र की ओर अब्दुलापुर निवासी 150 अज्ञात और दो नामजद सरताज और अलाउद्दीन के खिलाफ भावनपुर थाने में बलवा, जानलेवा हमला, सरकारी कार्य में बाधा, लोकसेवक पर हमला करना आदि धाराओं के अलावा 7 क्रिमनल लॉ एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कराया गया है।

लोग ले गए आलू भरकर 
एमडीए टीम ने जैसे ही फसल बरबाद करते हुए आलू की फसल खोद डाली तो गांव के ही काफी लोग उस पर टूट पड़े। महिलाएं और बच्चे अपने घरों से थैले और बोरे लेकर खेतों की ओर दौड़ पडे़। किसान की तो फसल बरबाद हो ही गई। अधिकारी भी कहते रहे कि चलो गरीब लोगों के ही ये आलू काम आ गए।


सख्ती से करेंगे कार्रवाई
मैं फोर्स के साथ मौके पर पहुंचा था। ग्रामीणों ने घरों की छत पर ईंट और पत्थर रख रखे थे। ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव करते हुए फायरिंग की है। पुलिस की तरफ से कोई फायरिंग नहीं की गई। पुलिस की तरफ से मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। बवाल करने वालों पर पुलिस सख्ती से कार्रवाई करेगी। -राजेश कुमार, एसपी देहात 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed