{"_id":"5ecd37e08ebc3e906a219e89","slug":"many-badmash-has-looted-fifty-thousand-from-a-youth-in-baghpat-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: युवक को बंधक बनाकर ईंख के खेत में फेंका, 50 हजार रुपये लूटकर बदमाश फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
यूपी: युवक को बंधक बनाकर ईंख के खेत में फेंका, 50 हजार रुपये लूटकर बदमाश फरार
Tue, 26 May 2020 09:12 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 26 May 2020 09:12 PM IST
विज्ञापन
बागपत पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद में एक युवक को ईंख के खेत में बंधक बनाकर बाइक सवार बदमाशों ने 50 हजार रुपये लूट लिए। इस दौरान सिंघावली अहीर और बालैनी थाना पुलिस सीमा विवाद में उलझी रही।
विज्ञापन
ओगटी निवासी विकास पुत्र सतेंद्र फैजपुर निनाना स्थित अपनी बहन के यहां से 50 हजार रुपये किसी कार्य के लिए लेकर आ रहा था। जैसे ही सराय मोड़ से अपने गांव जाने के लिए मुड़ा तो मुकारी मोड़ पर बाइक पर सवार दो बदमाशों ने तमंचे के बल पर युवक को बंधक बनाकर ईंख के खेत में डाल दिया और रुपये लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: मेरठ में बाइक सवार बदमाशों दिनदहाड़े वैन से कैश लूटने का किया प्रयास, गार्ड को गोली मारकर किया घायल
विज्ञापन
करीब एक घंटे बाद सैदपुर निवासी किसान ने आकर युवक को बंधन मुक्त किया। मुक्त होते ही युवक ने अपने परिजनों को मोबाइल पर वारदात की जानकारी दी। उसके चाचा राजबीर ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी।
उधर, लूट की सूचना पाकर बालैनी पुलिस और सिंघावली पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन दोनों थानों की पुलिस सीमा विवाद में उलझ गई। मामले की तहरीर सिंघावली अहीर थाने में दी गई है, लेकिन एसओ शिवप्रकाश का कहना है कि अभी जांच की जा रही है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/