फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Many accused shot a youn man and death in Muzaffarnagar

यूपी: युवक के सीने में मारी गोली, अस्पताल में मौत, सनसनीखेज वारदात से इलाके में दहशत

Fri, 17 May 2019 08:24 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 17 May 2019 08:24 PM IST
विज्ञापन
Many accused shot a youn man and death in Muzaffarnagar
अस्पताल में भर्ती घायल युवक - फोटो : अमर उजाला

यूपी के मुजफ्फरनगर शहर में सरकुलर रोड पर दिनदहाड़े बाइक सवार युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक के पिता ने सिविल लाइंस थाने में तीन हत्यारोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस हत्योरापियों की गिरफ्तारी के लिए कई जगह दबिश दे रही है।

विज्ञापन


सिखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव दौलतपुर निवासी मोहित (21) पुत्र दीपचंद शुक्रवार को किसी काम से सरकुलर रोड स्थित एक कॉलोनी में आया था। दोपहर को वह यहां से अपने दो साथियों रवि और आकाश निवासी गांव सोंटा के साथ बाइक से अपने एक अन्य दोस्त अतुल के बर्थ-डे में बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज जाने के लिए रवाना हुआ। जैसे ही तीनों एक ही बाइक पर सरकुलर रोड स्थित रेशू विहार चौक पर पहुंचे, पीछे से एक ही बाइक पर आए तीन युवकों ने उसकी बाइक के आगे अपनी बाइक लगा दी। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर मोहित ने दूसरी बाइक पर सवार गांव जड़ौदा निवासी मालू को थप्पड़ जड़ दिया। पुलिस के अनुसार, इस पर मालू ने तमंचा निकालकर मोहित के सीने से सटाकर गोली मार दी, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। 
विज्ञापन


गोली मारने के बाद तीनों आरोपी फरार हो गए। दिनदहाड़े हुई घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची सिविल लाइंस थाना पुलिस ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मोहित को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं घटना की जानकारी मिलने पर एसएसपी सुधीर कुमार सिंह, एसपी सिटी सतपाल आंतिल, सीओ सिटी हरीश सिंह भदौरिया व क्राइम ब्रांच टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच कर आसपास के लोगों से भी पूछताछ की। मोहित के दोनों दोस्तों को भी हिरासत में लेते हुए उनसे पूछताछ की गई, तो पूरी घटना का खुलासा हो गया। 

इस मामले में मोहित के पिता दीपचंद ने तीन हत्यारोपियों गांव जड़ौदा निवासी मालू, आकाश और गांव लच्छेड़ा निवासी लविश लंगड़ा के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

उधर, एसपी सिटी सतपाल आंतिल का कहना है कि प्रथम दृष्टया जांच में मोहित व हत्यारोपियों के बीच कोई पुराना विवाद होने की जानकारी मिली है। इसी को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले कहासुनी व मारपीट हुई। जिसके बाद मोहित को गोली मार दी गई। रिपोर्ट दर्ज हत्यारोपियों की तलाश की जा रही है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed