{"_id":"57f3ee724f1c1bc3322707d5","slug":"mahila-ki-hatya-ki","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की हत्या कर शव फेंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला की हत्या कर शव फेंका
अमर उजाला ब्यूरों
Updated Wed, 05 Oct 2016 01:40 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पावली गांव के रेवले स्टेशन के पास एक महिला की हत्या कर शव ट्रैक पर फेंक दिया। महिला के अस्त व्यस्त और फटे कपड़ों को देखकर दुष्कर्म की आशंका जताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए भिजवाया। महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र के गांव पावली खास के रेलवे स्टेशन से करीब पांच सौ मीटर की दूरी पर मंगलवार सुबह करीब छह बजे एक महिला (35) का शव मिला। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला की शिनाख्त कराने की कोशिश की, लेकिन नहीं हुई। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टतया लगता है कि दुष्कर्म के बाद महिला की गला दबाकर हत्या कर शव यहां फेंका गया है। महिला ने जींस और टॉप पहना है। आरोपियों ने हत्या को हादसे का रूप देने के लिए शव को ट्रैक पर फेंका है। शव नवनिर्मित ट्रैक पर मिला है, जहां ट्रेन का आवागमन नहीं होता। महिला के मुंह से खून निकला हुआ था उसके गले पर निशान थे। एसओ यादराम यादव का कहना है कि महिला के शव की शिनाख्त करने का प्रयास किया जा रहा है। प्रथम दृष्टतया महिला की हत्या करने के बाद शव को ट्रैक पर फेंका गया है। रेप की घटना से भी इनकार नहीं किया जा सकता।