{"_id":"57619f2e4f1c1b4a2511c91c","slug":"maasoom-ki-maut","type":"story","status":"publish","title_hn":"मासूम की मौत पर बवाल, जाम, पथराव ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मासूम की मौत पर बवाल, जाम, पथराव
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jun 2016 02:34 AM IST
विज्ञापन
लिसाड़ी गेट में हंगामा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समर गार्डन में बुधवार सुबह टैंकर ने ढाई साल की बच्ची को कुचल दिया। लोगों ने चालक की पिटाई के बाद टैंकर में तोड़फोड़ कर आग लगाने की कोशिश की। मौके पर पहुंची पुलिस से भी पब्लिक ने हाथापाई कर दी। भीड़ ने पुलिस पर पथराव कर दिया। जिस पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को खदेड़ दिया। तीन घंटे बाद पीड़ित परिजनों को मुआवजे के आश्वासन पर मामला शांत हुआ।
समर गार्डन 60 फुटा रोड निवासी शाहिद की ढाई साल की बच्ची जोया सुबह करीब 11 बजे घर के बाहर खेल रही थी। तभी हापुड़ रोड की ओर से आया थिनर से भरा टैंकर उसे कुचलता हुआ निकल गया। बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोगों ने घेराबंदी कर टैंकर रुकवाकर चालक को नीचे खींच लिया और लाठी-डंडे व सरियों से पीटना शुरू कर दिया। चालक ने पास ही सेनेटरी की दुकान में घुसकर जान बचाई।
बवाल के बाद उठा बच्ची का शव
सूचना पर पहुंची लिसाड़ी गेट पुलिस ने शव कब्जे में लेने की कोशिश की तो लोग भड़क गए। इस दौरान पुलिस से तीखी झड़प के बाद धक्कामुक्की और हाथापाई तक हो गई। भीड़ ने शव को उठने नहीं दिया। लोगों ने पीड़ित परिवार को 10 लाख का मुआवजा दिलाने की मांग शुरू कर दी। जिसके बाद सीओ कोतवाली आसपास के थानों की पुलिस और पीएसी लेकर पहुंचे। कुछ लोगों ने पुलिस पर पथराव किया तो भीड़ के बवाल काटने पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को दौड़ा लिया। सीओ कोतवाली और सपा नेता शकील भारती ने भीड़ को समझाकर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन
कस्टडी से चालक को खींचने की कोशिश
एसओ लिसाड़ी गेट ने जब टैंकर चालक को दुकान से निकालकर जीप में बैठाया तो भीड़ ने उसे कस्टडी से खींचने की कोशिश की। लोगों ने समर गार्डन रोड जाम कर टैंकर में तोड़फोड़ कर दी। कुछ लोगों ने आग लगाने का प्रयास किया तो पुलिस ने खदेड़ दिया। काफी हंगामे के बाद पुलिस आरोपी को थाने ले जा पायी। इस दौरान दो युवकों ने टैंकर में चढ़कर उसके कागज निकाल लिए। पुलिस ने जब कागज मांगे तो लोगों ने कह दिया कि मुआवजा मिलने के बाद कागज देंगे। जिस पर पुलिस ने दोनों को दौड़ाकर पीटा।