फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   KPS chairman arrested in infamous Bado's absconding case

कुख्यात बद्दो की फरारी में केपीएस का चेयरमैन गिरफ्तार

Mon, 15 Apr 2019 03:30 AM IST
Gaurav sharma न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Gaurav sharma Updated Mon, 15 Apr 2019 03:30 AM IST
विज्ञापन
KPS chairman arrested in infamous Bado's absconding case
कुख्यात बदन सिंह बद्दो - फोटो : अमर उजाला
कुख्यात बदन सिंह बद्दो के पुलिस कस्टडी से फरार होने के मामले में पुलिस ने रविवार को करन पब्लिक स्कूल के चेयरमैन भानू प्रताप सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार जांच पड़ताल में सामने आया कि चेयरमैन की बद्दो से 25 साल पुरानी दोस्ती है। बद्दो को हाईवे से दूसरी गाड़ी से ले जाने में सबसे अधिक भूमिका उसी की रही थी। रविवार को पुलिस ने चेयरमैन समेत चार आरोपियों की गिरफ्तारी दिखाई है।
विज्ञापन

एसपी सिटी डॉ अखिलेश नारायण सिंह ने बताया कि कुख्यात बद्दो बीती 28 मार्च को दिल्ली रोड स्थित होटल मुकुट महल से फर्रुखाबाद पुलिस की कस्टडी से फरार हुआ था। उस पर शासन से ढाई लाख का इनाम है। उसकी फरारी के मामले में करन पब्लिक स्कूल के चेयरमैन भानू प्रताप सिंह निवासी बीसी लाइन मेरठ कैंट को शनिवार रात पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया था। गहन पूछताछ और जांच पड़ताल के बाद रविवार रात को यह गिरफ्तारी दिखाई है। भानू प्रताप का दूसरा पता साउथ एक्सटेंशन पार्ट-2 हौज खास दिल्ली है।
विज्ञापन

एसपी सिटी ने बताया कि भानूू प्रताप के अलावा मिक्का फाइनेंसर निवासी निवासी कैंट मेरठ और मिक्का की फाइनेंस कंपनी पर कर्मचारी अरुण को भी गिरफ्तार दिखाया गया है। मिक्का का सदर हनुमान चौक पर ऑफिस है। भानू प्रताप सिंह, मिक्का फाइनेंसर और अरुण के अलावा राहुल निवासी बिजनौर हाल पता हौज खास दिल्ली के खिलाफ रविवार देर रात थाना ब्रह्मपुरी पर अलग से लिखा पढ़ी की गई। पहले भानू प्रताप सिंह से थाने में तो उसके बाद पुलिस लाइन स्थित क्राइम ब्रांच के ऑफिस में पुलिस के उच्चाधिकारियों ने पूछताछ की। जिसमें शहर के दो व्यापारियों के नाम भी सामने आने बताए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच में होते रहे राज फाश
एसपी सिटी के अनुसार बद्दो को योजनाबद्ध तरीके से पुलिस कस्टडी से फरार कराने में फर्रुखाबाद के दरोगा और पुलिसकर्मियों के अलावा बद्दो के पुत्र सिकंदर, पपीत बढ़ला, एहतेशाम, जवाहर लाल, शिशुपाल, होटल मुकुट महल के मालिक मुकेश गुप्ता, व्यापारी नेता लल्लू मक्कड़, ट्रांसपोर्टर डिपिन सूरी और व्यापारी सोनू सहगल समेत 14 आरोपियों पर केस दर्ज किया गया था। इनके बाद जांच में मिक्का फाइनेंसर का नाम आया। उसे पकड़ा गया तो पता चला कि वह होटल से बद्दो को अपनी गाड़ी से लेकर शहर के बाहर एनएच-58 पर छोड़कर आया था। उसके बाद पूछताछ में पता चला कि जहां मिक्का ने बद्दो को छोड़ा था, वहां से दूसरी लग्जरी गाड़ी में करन पब्लिक स्कूल का चेयरमैन भानू प्रताप सिंह उसे वहां से लेकर गया था। इनके अलावा बद्दो की दिल्ली निवासी प्रेमिका का नाम भी आया। शहर के अभी 10-12 लोग रडार पर हैं।

दिल्ली में भानू प्रताप के मकान पर रुका था बद्दो  
मेरठ।
करन पब्लिक स्कूल के चेयरमैन भानू प्रताप सिंह की गिरफ्तारी के बाद पुलिस के हाथ कई सुराग लगे हैं। पूछताछ में सामने आया कि कुख्यात बद्दो मेरठ से फरार होकर दक्षिणी दिल्ली के हौज खास में भानू प्रताप सिंह के आवास में जाकर छिपा था। जहां उसकी भानू के कर्मचारी राहुल निवासी बिजनौर ने मदद की थी।
शनिवार सुबह पुलिस ने व्यापारी नेता लल्लू मक्कड़, सोनू सहगल और डिपिन सूरी से कस्टडी रिमांड पर पूछताछ की। यह तीनों ही आरोपी पुलिस को गुमराह करते रहे। वहीं, पुलिस ने मिक्का फाइनेंसर और उनके नौकर अरुण से पूछताछ की तो सामने आया कि 28 मार्च को मिक्का फाइनेंसर बद्दो को अपनी सेंट्रो कार से लेकर शहर से बाहर दिल्ली की तरफ एनएच-58 पर पहुंचा था। उनके साथ पपीत बढ़ला भी था। यहां मिक्का ने बद्दो को गाड़ी से उतार दिया था।
दूसरी गाड़ी में भानू और एक महिला
पुलिस के अनुसार जांच में सामने आया कि करन पब्लिक स्कूल का चेयरमैन भी होटल मुकुट महल से मिक्का फाइनेंसर की सेंट्रो कार के पीछे-पीछे अपनी लग्जरी गाड़ी में था। शहर से बाहर बाईपास पर पहुंचते ही बदन सिंह बद्दो को मिक्का फाइनेंसर की गाड़ी से उतारकर भानू प्रताप ने अपनी गाड़ी में बैठाया था। इस गाड़ी में एक महिला भी मौजूद थी, ताकि चेकिंग में पुलिस को कोई शक न हो। यहां से भानूप्रताप बद्दो को लेकर अपने साउथ एक्सटेंशन पार्ट-2 हौज खास स्थित आवास पर पहुंचा था। जहां भानू का कर्मचारी राहुल मौजूद था। भानू के आवास को प्लानिंग के तहत शामिल किया गया। क्योंकि जांच में यहां सीसीटीवी कैमरे नहीं मिले। सोमवार को पुलिस दिल्ली जाकर जांच करेगी। पुलिस अफसरों का कहना है कि बद्दो को फरार कराने में सबसे अधिक भूमिका भानू प्रताप और मिक्का फाईनेंसर की रही। दोनों ही अपनी-अपनी गाड़ी से लेकर पहुंचे थे।
पंजाब, मुंबई और विदेश
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बद्दो इस समय कहां हो सकता है, इसको लेकर सभी आरोपियों ने गुमराह ही किया है। बद्दो होटल मुकुट महल से फरार होने के बाद दिल्ली में भानूप्रताप के घर में छिपा। यहां से उसके मुंबई या पंजाब भागने की जानकारी सामने आई। बद्दो पंजाब में कहीं सुरक्षित जगह पर हो सकता है क्योंकि पंजाब में कई लोगों के उसका आना-जाना था। कई बड़े कारोबारी उसके संपर्क थे। लेकिन यदि वह पंजाब में नहीं है तो फिर पंजाब या मुंबई के रास्ते विदेश भाग सकता है।
30 मिनट में हुआ था फरार
पुलिस के अनुसार 28 मार्च को जब बद्दो को फर्रुखाबाद पुलिस गाजियाबाद से पेश कराकर मेरठ ला रही थी तो पपीत बढ़ला और मिक्का फाइनेंसर उर्फ मिक्का सरदार ने होटल पहुंचकर होटल मालिक मुकेश गुप्ता से कहकर वहां के सीसीटीवी कैमरे बंद करा दिए थे। होटल में पहुंचने के बाद बद्दो करीब तीस मिनट में फरार हो गया था। जांच में सामने आया कि शराब से पहले पुलिसकर्मियों को पानी की बोतल में नशे की गोलियां दी गई थीं। बद्दो यहां से करीब 30 मिनट में फरार हो गया था।
कड़ी कार्रवाई होगी
करन पब्लिक स्कूल के मालिक भानू प्रताप सिंह, मिक्का फाइनेंसर, राहुल और अरुण को बद्दो को फरार कराने में गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि शहर से मिक्का फाइनेंसर बद्दो को कार से लेकर गया था। शहर के बाहर से भानू प्रताप ने उसे दिल्ली पहुंचाया। पुलिस कड़ी कार्रवाई करेगी। -डॉ अखिलेश नारायण सिंह, एसपी सिटी

जांच के बाद गिरफ्तारी
बदन सिंह बद्दो की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें लगी हैं। फरारी में सहयोग करने वाले अन्य लोगों को भी देर रात गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ और जांच के बाद ही पुलिस ने गिरफ्तारी की है। एसपी सिटी पूरे प्रकरण में खुद जांच कर रहे हैं। -नितिन तिवारी, एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed