फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   kisan ko do goli maari

किसान के सीने में दो गोली मारकर हत्या

Thu, 25 Aug 2016 02:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरों
अमर उजाला ब्यूरों Updated Thu, 25 Aug 2016 02:20 AM IST
विज्ञापन
kisan ko do goli maari
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
 मामूरी गांव के किसान की जंगल में गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने घटना को आत्महत्या बताया, तो ग्रामीण भड़क गए और जाम लगाने की कोशिश की। पुलिस ने लोगों को समझाया और हत्या की रिपोर्ट दर्ज की।
विज्ञापन

दौराला थानाक्षेत्र के मामूरी गांव निवासी राधे (30) खेतीबाड़ी का काम करता था। मंगलवार शाम राधे के मोबाइल पर एक कॉल आई। जिसके बाद वह घर से शाहपुर जाने की बात कहकर निकल गया। देर रात तक नहीं लौटा, तो परिजनों और ग्रामीणों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। बुधवार सुबह चार बजे परिजन और ग्रामीण उसे तलाश करते हुए खेतों में पहुंच गए। बाली के खेत में राधे का शव मिला। उसके सीने पर दो गोलियां लगी थीं।
विज्ञापन

राधे की लाश मिलने की जानकारी पर गांव के लोग जंगल की तरफ दौड़े। दौराला इंस्पेक्टर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस शव उठाने लगी तो ग्रामीण जाम लगाने की बात पर अड़ गए। ग्रामीणों और पुलिस की तीखी झड़प हुई। जैसे-तैसे कर पुलिस ने ग्रामीणों को शांत किया और शव पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया। साथ ही फोरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल की जांच की। परिजनों की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेब में दो कारतूस मिले
पुलिस ने राधे की जेब से दो कारतूस बरामद किए हैं। जिसके बाद पुलिस राधे की मौत को आत्महत्या बताने लगी। इस पर ग्रामीण भड़क गए। उन्होंने कहा कि आत्महत्या करने के लिए कोई एक के बाद एक दो गोली खुद के सीने में कैसे मार सकता है। हत्यारों ने उसकी जेब में जानबूझकर कारतूस रखे हैं।

25 साल पहले पिता की भी हुई थी हत्या
ग्रामीणों ने बताया कि जिस तरह से राधे की हत्या की गई। ठीक उसी तरह उसके पिता चरणसिंह की भी 25 साल पहले ट्यूबवेल पर गोली मारकर हत्या की गई थी। पुलिस चरणसिंह की हत्या का खुलासा नहीं कर सकी थी। ग्रामीणों को अंदेशा है कि जिन्होंने चरणसिंह को मारा, उन्होंने ही राधे का भी मर्डर किया।

पत्नी और मां का बुरा हाल
राधे की हत्या की खबर लगते ही उसकी पत्नी पायल और मां हरपाली का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। दोनों सुधबुध खो बैठीं और कई बार बेहोश हुईं। गांव की महिलाएं किसी तरह उन्हें ढांढस बंधा रही थीं। राधे के तीन बच्चे हैं, बेटी संध्या (8), कनक (3) और बेटा दिपांशु (तीन माह)। राधे चार भाइयों में तीसरे नंबर का था। सबसे बड़ा नवाब, बबलू और सबसे छोटा ब्रजपाल है।


कोई करीबी तो नहीं हत्यारा
जिस तरह किसी ने फोन करके राधे को बुलाया, उससे आशंका है कि हत्या में कोई करीबी शामिल हो सकता है। जिस नंबर से राधे के फोन पर आखिरी कॉल आई, पुलिस उसका भी पता लगा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed