फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Kidnapping of three children of Lohianagar

लोहियानगर के तीन बच्चों का अपहरण

Sat, 03 Feb 2018 01:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Sat, 03 Feb 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
Kidnapping of three children of Lohianagar
अपहरण की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
हापुड़ रोड स्थित लोहियानगर के पास से बृहस्पतिवार दोपहर तीन बच्चों का अपहरण कर लिया गया। परिजनों की तहरीर के आधार पर खरखौदा थाने में अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए शुक्रवार को एसपी देहात से भी शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। 
विज्ञापन

खरखौदा थाना क्षेत्र के अंतर्गत लोहियानगर के ब्लॉक सुहेल (14) पुत्र इमरान, समद (7) पुत्र मइनुद्ीन और साहिब उर्फ काला (7) पुत्र इंतजार बृहस्पतिवार दोपहर ग्यारह बजे खेलने के लिए लोहियानगर के लिए निकले थे। उसके बाद तीनों बच्चे जागृति विहार विस्तार योजना के पास चले गये। इस दौरान तीनों बच्चों का अपहरण कर लिया गया। देर शाम तक भी तीनों बच्चे घर नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी तलाश की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद परिजन बिजली बंबा चौकी पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। बाद में परिजन खरखौदा थाने पहुंचे और तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की। एसओ खरखौदा प्रमोद गौतम ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर बच्चों की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


साहब हमारे बच्चे बरामद कर दो
दोपहर को परिजन एसएसपी ऑफिस पहुंचे। बच्चों के परिजनों ने एसपी देहात से गुहार लगाई कि साहब हमारे बच्चे बरामद कर दो। 24 घंटे हो गये हमारे घर में चूल्हे भी नहीं चले। एसपी देहात राजेश कुमार का कहना है कि एसओ खरखौदा खुद टीम के साथ बच्चों की तलाश कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed