फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   khirwa clash

खिर्वा में महिलाओं के सामने पंगु साबित हुई पुलिस

Wed, 28 Oct 2015 01:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Wed, 28 Oct 2015 01:27 AM IST
विज्ञापन
khirwa clash

खिर्वा में जिला पंचायत चुनाव का विवाद अभी गर्माया हुआ है। मंगलवार को पुलिस ने गांव में दबिश देकर दो नामजद आरोपियों को पकड़ लिया। जिस पर महिलाओं ने पुलिस पर हमला कर दोनों आरोपी कस्टडी से छुड़ा लिए। इस दौरान पुलिसकर्मियों को घेरकर पीटा गया। पथराव कर जीप भी क्षतिग्रस्त कर दी गई। बाद में फोर्स लेकर पहुंचे अफसरों ने स्थिति को संभाला। पुलिस ने दस नामजद और दो दर्जन से अधिक आरोपियों पर केस दर्ज किया है।

विज्ञापन


सरधना के खिर्वा गांव में पंचायत चुनाव को लेकर दोनो पक्षों में विवाद चल रहा है। दोनों पक्ष एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप के अलावा मारपीट, पथराव और फायरिंग कर चुके हैं। जिसमें एक युवक की जान तक जा चुकी है। मंगलवार को एक पक्ष के नामजद कामरान और मंजर को दबिश देकर सरधना पुलिस ने पकड़ लिया। इसकी जानकारी पर महिलाओं ने पुलिस पार्टी को घेरकर हमला बोल दिया।
विज्ञापन


पुलिसकर्मियों ने लाठी चलाने की कोशिश की तो महिलाओं ने पथराव कर पुलिस की जीप भी तोड़ डाली। पुलिसकर्मियों से मारपीट करते हुए दोनों आरोपियों को कस्टडी से छुड़ा लिया गया। उधर, इसकी सूचना जब अफसरों के पास पहुंची तो हड़कंप मच गया। सीओ सरधना और एसडीएम सरधना, इंस्पेक्टर सरधना समेत कई थानों की पुलिस फोर्स लेकर गांव में पहुंचे। तब तक हमलावर गांव से फरार हो चुके थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों की भी तलाश की, लेकिन उनका भी सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हम पर आरोप गलत
पुलिस पर हमला करने वाली महिलाएं भाजपा विधायक संगीत सोम के कैंप कार्यालय तो कभी सीओ सरधना के ऑफिस पर घूमती रहीं। महिलाओं का दावा था कि पुलिस एकतरफा कार्रवाई करती है। कई बार शिकायत करने के बावजूद भी उनकी सुनवाई नहीं की। पुलिस पर हमला करने के आरोप गलत हैं।

गांव में तनाव बरकरार
इस वारदात के बाद खिर्वा गांव में दोनों पक्षों में फिर तनाव व्याप्त हो गया। एक पक्ष ने आरोप लगाया कि महिलाएं हमला कर जबरन दो नामजद आरोपियों को छुड़ाकर ले गईं, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।


इनके खिलाफ हुआ केस
दरोगा राकेश कुमार की तहरीर पर सरफराज पत्नी केशर, मुसर्रत पुत्री जिशन, ततदीर पुत्री जिशान, आसुर पुत्री जिशान, साजिया पुत्री मंजर, कैशर पुत्र नफीस, जेरी पुत्र कैशर, माहिर पुत्र शाकिर, हाजिर पुत्र बुंदू व कुमैल पुत्र मोहम्मद मियां समेत दस के खिलाफ नामजद व दो दर्जन अज्ञात लोगों के खिलाफ बलवा, सरकारी कार्य में बाधा आदि संगीन धाराओं में केस दर्ज कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed