{"_id":"577816894f1c1b486279abe6","slug":"khade-e-riksha","type":"story","status":"publish","title_hn":"खड़े ई-रिक्शा में दौड़ता मौत का करंट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खड़े ई-रिक्शा में दौड़ता मौत का करंट
अमर उजाला ब्यूरों
Updated Sun, 03 Jul 2016 02:16 AM IST
विज्ञापन
करंट से युवक की मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ई-रिक्शा में करंट से एक और मौत हो गई है। इस शाहपीर गेट निवासी 12वीं का छात्र इसका शिकार हुआ है। इससे पहले 20 जून को ई-रिक्शा में करंट से पांच साल के मासूम ने दम तोड़ दिया था। दोनों घटनाओं में यही बात सामने आई है कि ई-रिक्शा चोरी न हो, इसलिये चालक ने उसमें करंट दौड़ा रखा था।
कोतवाली क्षेत्र के शाहपीर गेट पर बड़ी मस्जिद के पास कन्फेक्शनरी व्यापारी बबली का मकान है। बबली का बड़ा बेटा दानियाल (17) शुक्रवार रात करीब एक बजे घर में मोबाइल पर बात कर रहा था। बात करते-करते वह बाहर आ गया। पड़ोस में जावेद के मकान के बाहर ई-रिक्शा खड़ा था, जिसमें करंट दौड़ रहा था। दानियाल ने जैसे ही ई-रिक्शा पर हाथ रखा, वह करंट की चपेट में आ गया। उसकी चीख निकली और मौके पर ही मौत हो गई।
चीख सुनकर परिजन बाहर की ओर दौड़े, तो दानियाल जमीन पर पड़ा मिला। वह तसल्ली के लिए उसे एक चिकित्सक के यहां ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। परिजनों ने बिना पुलिस कार्रवाई के शनिवार को शव सुपुर्द-ए-खाक कर दिया। परिजनों ने बताया कि ई-रिक्शा चोरी न हो, इसलिए जानबूझकर उसमें करंट दौड़ाया गया था।
विज्ञापन
परिवार में मचा कोहराम
दानियाल ऑलसेंट स्कूल में 12वीं का छात्र था। उसका छोटा भाई अरबाज 9वीं में पढ़ता है। एक छोटी बहन भी है। दानियाल की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। उधर, स्कूल का स्टाफ भी परिजनों को सांत्वना देने पहुंचा। दानियाल के परिवार को लोग शरीफ कामरेड के परिवार के नाम से जानते हैं। शरीफ कामरेड का शाहपीर गेट में अच्छा सम्मान है। उनके पोते की मौत के बाद शहर के कई गणमान्य लोग परिवार को सांत्वना देने पहुंचे। दोपहर में जनाजे में सैकड़ों लोग शरीक हुए।
चोरी से बचने का जानलेवा तरीका
ई-रिक्शा में करंट से 20 जून को लिसाड़ीगेट के लक्खीपुरा में पांच साल के मोहम्मद शाद की भी मौत हो गई थी। तब भी ई-रिक्शा चालक ने उसमें करंट दौड़ाया हुआ था। दरअसल, चालक रात को घर के बाहर ई-रिक्शा खड़ा करते समय उसमें करंट छोड़ देते हैं, ताकि चोरी न हो। लेकिन, यह अब लोगों की जान का दुश्मन साबित हो रहा है। दो सप्ताह में दो मौतें भी हो चुकी हैं, लेकिन इससे होने वाले हादसे रोकने के लिए पुलिस-प्रशासन ने कोई गंभीरता नहीं दिखाई है।