{"_id":"3f20230044e3fc33e511581f6a0277ad","slug":"kazipur-meerut-communal-disturbance-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"काजीपुर और घोसीपुर में सांप्रदायिक टकराव ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
काजीपुर और घोसीपुर में सांप्रदायिक टकराव
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
Updated Thu, 10 Sep 2015 01:52 AM IST
विज्ञापन
स्टंटबाजी के विरोध में काजीपुर और घोसीपुर के लोगोें में बुधवार को सांप्रदायिक टकराव हो गया। दोनों समुदाय के लोगोें में मारपीट, पथराव और फायरिंग हुई। सूचना पर पहुंची खरखौदा पुलिस पर लोगों ने पथराव और फायरिंग कर दी। हालत बेकाबू होने की सूचना पर एसपी देहात और कई थाने की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को खदेड़ा। मौके पर पुलिस और पीएसी बल तैनात की गई है।
खरखौदा थानाक्षेत्र के काजीपुर गांव का निवासी राहुल गुर्जर अपने तीन दोस्तों के साथ बुधवार शाम दौड़ लगा रहा था। आरोप है घोसीपुर के दूसरे समुदाय के चार युवक दो बाइक पर स्टंटबाजी कर रहे थे। स्टंटबाजी करने का विरोध करने पर उक्त युवकों ने राहुल और उसके दोस्तों की पिटाई कर दी। इसकी जानकारी लगने पर काजीपुर से दो दर्जन से अधिक युवक मौके पर पहुंचे और ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। जिस पर दूसरे पक्ष से भी दर्जन युवक सामने आ गए।
दोनों समुदाय के लोगोें में आमने-सामने पथराव और फायरिंग हुई। गनीमत रही कि गोली किसी को नहीं लगी। इसकी सूचना पर खरखौदा थाने की पुलिस काजीपुर गांव पहुंची। जहां काजीपुर के युवकों ने पुलिस पर हमला बोल दिया। भीड़ ने पुलिस पर पहले पथराव और फिर फायरिंग कर दी। हालत बेकाबू होेने पर पुलिस को उल्टे पैर भागना पड़ा। जिस पर घोसीपुर के लोगों ने बिजली बंबा बाईपास पुलिस चौकी पर पहुंचकर जाम लगा दिया। दोनों समुदाय में टकराव की सूचना पर एसपी देहात कैप्टन एमएम बेग फोर्स लेकर मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
200 राउंड से ज्यादा फायरिंग
एसपी देहात ने बताया कि दोनों समुदाय के लोगों ने 200 राउंड से ज्यादा फायरिंग हुई। गनीमत रही कि गोली किसी को नहीं लगी। पुलिस ने मौके से काफी कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों की जांच कराकर फायरिंग करने वालों पर केस दर्ज होगा।
जाम लगाया, जीप में तोड़फोड़
एक समुदाय के लोगों ने बिजली बंबा बाईपास पुलिस चौकी पर पहुंचकर जाम लगाकर हंगामा किया। इसकी जानकारी पर दूसरा समुदाय भी पहुंच गया। दोनों में टकराव की स्थिति बन गई। पुलिस के सामने मारपीट भी हुई। इसी दौरान एक पक्ष ने पुलिस जीप में तोड़फोड़ कर दी।
कौन है सचिन
दोनों समुदाय के लोगों का कहना है कि सांप्रदायिक बवाल सचिन ने किया है। सचिन कौन है, इसके बारे में पुलिस को किसी ने नहीं बताया। करीब तीन घंटे तक दोनों गांवों में अराजकता का माहौल रहा, लेकिन किसी ने मौके पर जाने की जहमत नहीं उठाई।
काजीपुर से विवाद का पुराना नाता
पुलिस का कहना है काजीपुर का सांप्रदायिक बवाल से पुराना नाता है। काजीपुर में एक धार्मिक स्थल में दूसरे समुदाय के युवक को पीटने पर बवाल हो गया था। पुलिस पुराने रिकॉर्ड को देखते कार्रवाई करने की तैयारी में है। एसओ खरखौदा पीयूष दीक्षित का कहना है कि कुछ युवक चिन्हित किए गए हैं। जिनके खिलाफ केस दर्ज होगा।
रात में फ्लैग मार्च
एसपी देहात ने पुलिस और पीएसी लेकर देर रात दोनों गांवों में फ्लैग मार्च किया। दोनों गांव के लोगों से अपील की गई कि शांति बनाए रखें। दोनों गांवों में पुलिस ने मीटिंग भी की। जिसमें गणमान्य लोगों ने आपस में समझौता कराने का आश्वासन पुलिस को दिया।