फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Justice not found of victim student by police in Meerut city of Uttar Pradesh

यूपी: पीड़ित छात्रा को मेरठ में नहीं मिला इंसाफ, पहले घर फिर होटलों में किया था दुष्कर्म

Thu, 10 Oct 2019 02:51 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 10 Oct 2019 02:51 AM IST
विज्ञापन
Justice not found of victim student by police in Meerut city of Uttar Pradesh
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala Graphics

झांसी की दुष्कर्म पीड़ित छात्रा को मेरठ पुलिस इंसाफ नहीं दे पाई। छात्रा का आरोप है कि थाना मुंडाली क्षेत्र निवासी एक युवक ने शादी का झांसा देकर पहले अपने घर और फिर मेडिकल थाना क्षेत्र के दो होटलों में ले जाकर दुष्कर्म किया। लेकिन दोनों थानों की पुलिस सीमा विवाद में उलझी है और मुकदमा तक दर्ज नहीं किया। दुष्कर्म का आरोप लापता बताया गया। वहीं बुधवार को पुलिस ने पीड़िता को उसके भाई को सौंप दिया।

विज्ञापन


छात्रा से फेसबुक पर दोस्ती और फिर झांसी से मेरठ बुलाकर दुष्कर्म करने का मामला पुलिस अधिकारियों तक पहुंचा। लेकिन इसके बाद भी पुलिस की नींद नहीं टूटी। पीड़िता कार्रवाई की मांग को लेकर मुंडाली और मेडिकल थाने पहुंची। लेकिन दोनों थाने के प्रभारी एक-दूसरे पर मामले को टालते रहे। जबकि महिलाओं के प्रति अपराध के मामले में सरकार गंभीर है। पुलिस के आला अधिकारी भी पीड़िताओं को त्वरित न्याय दिलाने के दावे करते हैं। लेकिन इस मामले में एक पीड़िता दो दिनों से दो थानों के चक्कर काट रही है और पुलिस सुन तक नहीं रही। 
विज्ञापन


कार्रवाई नहीं की, भाई को सौंपा
मुंडाली थाना पुलिस ने पीड़ित छात्रा की शिकायत पर कार्रवाई नहीं की। रिपोर्ट तक दर्ज नहीं की। लेकिन पुलिस ने छात्रा के भाई को बुलाया और उसकी सुपुर्दगी में दे दिया। छात्रा को उसका भाई लेकर चला गया। सवाल है कि दोनों थानों की पुलिस ने पीड़िता का मुकदमा क्यों दर्ज नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सहारनपुर में किशोरी से दरिंदगी, घर में घुसकर किया सामूहिक दुष्कर्म, तीन के खिलाफ मुकदमा

आरोपी के परिजन बुलाए थे 

एसओ मुंडाली विनोद कुमार का दावा है कि मेडिकल थाने के एसएसआई पिंकी देशवाल पीड़िता को मुंडाली लेकर आए थे। आरोपी के परिजनों को थाने में बुलाया गया। आरोपी पांच अक्तूबर से लापता चल रहा है। परिजनों ने कहा कि वही बताएगा कि छात्रा से उसके क्या संबंध हैं। यह मामला मेडिकल थाने का है। दो होटलों में छात्रा से दुष्कर्म होना बताया गया। छात्रा ने लिखित में शिकायत नहीं की। 

मुंडाली भेज दी थी छात्रा  
इंस्पेक्टर मेडिकल प्रशांत कुमार मिश्रा का कहना है कि छात्रा ने आरोपी के साथ दो अलग-अलग होटलों में रहना बताया है। इससे पहले छात्रा ने आरोपी के घर मुंडाली में वारदात होना बताया। इसको लेकर पुलिस ने छात्रा को मुंडाली थाने अपनी सरकारी गाड़ी से छुड़वाया। यह मामला मुंडाली थाने का है। हमारे थाने से कोई लेना- देना नहीं है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed