फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ISI agent in Meerut

मेट्रो से दिल्ली के चक्कर क्यों लगाता था जासूस इजाज?

Tue, 01 Dec 2015 01:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Tue, 01 Dec 2015 01:40 AM IST
विज्ञापन
ISI agent in Meerut

पाक जासूस मोहम्मद इजाज के पाक हाईकमीशन से कनेक्शन की जड़ें तलाशनी शुरू हो गईं हैं। माना जा रहा है कि दिल्ली में फ्रीक्वेंट मूवमेंट करने वाले इजाज के पाक हाईकमीशन में भी संपर्क हो सकते हैं। खुफिया एजेंसियां अब इस दिशा में छानबीन करने में जुट गईं हैं।

विज्ञापन


रविवार को नई दिल्ली में पुलिस ने पाकिस्तान खुफिया एजेंसी आईएसआई एजेंट कैफेतुल्लाह खां और अब्दुल राशिद को गिरफ्तार किया था। जिनके पास से गोपनीय सैन्य दस्तावेज समेत कई अहम तथ्य बरामद किए गए थे।
विज्ञापन


गिरफ्तारी के बाद सामने आया है कि आईएसआई एजेंट कैफेतुल्लाह खां नई दिल्ली स्थित पाक हाईकमीशन में एक अफसर के संपर्क में था। कैफेतुल्लाह का पाक हाईकमीशन से संपर्क सामने आने के बाद अब मेरठ में पकड़े गए पाक जासूस मोहम्मद इजाज के मामले में भी जांच एजेंसियां सक्रिय हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसके पीछे अहम कारण है पाक जासूस इजाज के पास से बरामद हुआ दिल्ली मेट्रो कार्ड। जांच एजेंसी की मानें तो दिल्ली मेट्रो कार्ड बरामद होना यह बताता है कि मोहम्मद इजाज का दिल्ली में फ्रीक्वेंट मूवमेंट था। यह भी माना जा रहा है कि इजाज के पाक हाईकमीशन में भी संपर्क हो सकते हैं। इसकी गहराई से जांच करने के बाद ही कुछ कहा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed