{"_id":"d5058ad807370600926046c34455cb6a","slug":"isi-agent-in-meerut-hindi-news-6","type":"story","status":"publish","title_hn":"अदालत में नजरें झुकाए खड़ा रहा पाक जासूस इजाज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अदालत में नजरें झुकाए खड़ा रहा पाक जासूस इजाज
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
Updated Tue, 01 Dec 2015 01:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस और पीएसी की सुरक्षा में सोमवार को आईएसआई एजेंट मोहम्मद इजाज को सीजेएम की कोर्ट में पेश किया गया। पुलिस द्वारा मांगे गए सात दिन के रिमांड प्रार्थनापत्र पर अब मंगलवार को सुनवाई होगी। पुलिस का कहना है उन्होंने इस मामले की केस डायरी भी कोर्ट के समक्ष पेश कर दी है।
एसटीएफ ने शुक्रवार को कैंट इलाके से पाक जासूस इजाज को गिरफ्तार किया था। जिसने मेरठ समेत कई छावनियों की गोपनीय जानकारी पाकिस्तान भेजने की बात स्वीकार की थी। पूछताछ में जासूस ने कई ऐसी सैन्य जानकारियां पाकिस्तान में भेजना बताया, जोकि देश की सुरक्षा से जुड़ी हुई है।
शनिवार को सदर बाजार पुलिस ने जासूस को जेल भेजा था। जिसके बाद पुलिस ने कोर्ट में जासूस को सात दिन के पुलिस रिमांड पर लेने की मांग संबंधी प्रार्थनापत्र कोर्ट में दाखिल किया था। इस पर (आज) सोमवार को सुनवाई होनी थी।
विज्ञापन
सोमवार दोपहर पुलिस और पीएसी की सुरक्षा में पाक जासूस को जेल से कोर्ट में पेश किया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने विभिन्न बिंदुओं को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस रिमांड पर सुनवाई के लिए एक दिसंबर (मंगलवार) की तिथि नियत की है। पेशी के बाद पाक जासूस को वापस जेल भेजा दिया गया।