फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ISI agent in Meerut

फोरेंसिक रिपोर्ट पर बनेगा सुरक्षा कवच

Sun, 31 Jan 2016 02:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Sun, 31 Jan 2016 02:11 AM IST
विज्ञापन
ISI agent in Meerut

पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के एजेंट मोहम्मद इजाज से बरामद इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की फोरेंसिक रिपोर्ट के विश्लेषण में और भी बड़े राज खुल सकते हैं। इसकी गंभीरता को देखते हुए खुफिया एजेंसियां जल्द ही रिपोर्ट की गहन पड़ताल करेंगी, ताकि वेस्ट यूपी में पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था का खाका खींचा जा सके। यमुना एक्सप्रेस-वे और मेरठ समेत चार छावनियों को आईएसआई की नापाक करतूतों से बचाने के लिये मंथन भी किया जाएगा।

विज्ञापन


सीबीआई, गाजियाबाद लैब से पाक जासूस इजाज से बरामद उपकरणों की दो माह बाद आई फोरेंसिक रिपोर्ट से वेस्ट यूपी में खलबली मची हुई है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, रिपोर्ट में खुलासा है कि मेरठ, बरेली, कोलकाता और दिल्ली छावनियों के अलावा यमुना एक्सप्रेस-वे के फोटो एवं वीडियो पाकिस्तान भेजे गए हैं। साथ ही यह भी जानकारी मिली है कि पाक नागरिक इजाज भारत में सक्रिय आईएसआई एजेंटों का मास्टर है। उसकी मदद के लिये आईएसआई ने कुछ और एजेंट वेस्ट यूपी में भेजे थे, जिनका अभी पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन


फोरेंसिक रिपोर्ट को लेकर शनिवार को पुलिस और एसटीएफ के अफसरों की गोपनीय बैठक भी हुई। सूत्रों के मुताबिक, इसमें तय किया गया कि केंद्र और राज्य की खुफिया एजेंसियां रिपोर्ट की बारीकी से जांच करेंगी। जिससे यह भी खुलासा हो सके कि वेस्ट के कौन-कौन से जिले आईएसआई के टॉप टार्गेट पर हैं। इसके आधार पर संबंधित जिलों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये जाएंगे। वहीं, छावनियों की सुरक्षा के लिए पुलिस सेना के अधिकारियों के साथ मीटिंग कर अलग से प्लान बनाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक सीडी और 152 पन्ने
एक सीडी और 152 पन्ने की फोरेंसिक रिपोर्ट सदर बाजार थाने में बुधवार देर रात आई। इंस्पेक्टर सदर बाजार गजेंद्र पाल सिंह का कहना है कि इजाज ने आर्मी की कितनी गोपनीय जानकारी पाकिस्तान भेजी और कहां-कहां की वीडियो बनाकर आतंकी हमले की प्लान बनाया, इन सब बातों का जिक्र रिपोर्ट में है।

दिल्ली गए विवेचक
पाक जासूस की विवेचना सदर थाने के एसएसआई धर्मेद्र कुमार कर रहे है। फोरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद वह गृह मंत्रालय (दिल्ली) के लिए रवाना हो गए हैं। बताया गया कि वह वहां केंद्रीय खुफिया एजेंसियों के साथ रिपोर्ट के तथ्यों को साझा करेंगे। सूत्रों के अनुसार, जिन-जिन एजेंसियों ने पाक जासूस से पुलिस रिमांड के दौरान पूछताछ की थी, वही इसकी फोरेंसिक रिपोर्ट पढ़ेगे।


यह है मामला
मेरठ छावनी समेत कई छावनियों के गोपनीय दस्तावेजों के साथ 27 नवंबर 2015 को पाक जासूस मोहम्मद इजाज को एसटीएफ मेरठ ने सदर बाजार क्षेत्र से गिरफ्तार किया था। पुलिस ने उसे छह दिन की रिमांड पर लेकर पूछताछ की। इस दौरान वेस्ट यूपी में आईएसआई की गतिविधियों के बारे में कई जानकारियां मिली थीं। इसके बाद इजाज के मोबाइल, पेन ड्राइव, लैपटॉप समेत कई दस्तावेजों को फोरेंसिक लैब में जांच के लिए भेजा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed