फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ISI agent in Meerut

इजाज के लैपटॉप से खुली हमले की साजिश

Sat, 30 Jan 2016 02:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Sat, 30 Jan 2016 02:44 AM IST
विज्ञापन
ISI agent in Meerut

पाकिस्तान खुफिया एजेंसी आईएसआई के एजेंट मोहम्मद इजाज से बरामद लैपटॉप, पेन ड्राइव और अन्य उपकरणों की फोरेंसिक रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। इसमें यमुना एक्सप्रेस-वे के अलावा मेरठ, बरेली, कोलकाता और दिल्ली समेत कई छावनियों के फोटो, नक्शे व वीडियो मिले हैं।

विज्ञापन


मेरठ एसटीएफ ने पिछले साल 27 नवंबर को सदर बाजार क्षेत्र में कैंट इलाके से पाक जासूस मोहम्मद इजाज को गिरफ्तार किया था। उसके पास से आर्मी के गोपनीय दस्तावेज बरामद हुए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए कोर्ट ने जासूस की छह दिन की पुलिस रिमांड को मंजूरी दी थी। इस दौरान केंद्र और राज्य की तमाम जांच एजेंसियों ने इजाज से पूछताछ की। इसमें इजाज ने बताया था कि वह आईएसआई एजेंटों का मास्टर है। उसने खुलासा किया था कि पाक आतंकी यमुना एक्सप्रेस-वे और एयरबेस पर हमले का प्लान बना चुके हैं।
विज्ञापन


इसके बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इजाज से मिले लैपटॉप और पेन ड्राइव को गाजियाबाद स्थित सीबीआई की फोरेंसिक लैब में जांच के लिए भेजा था। लेकिन पुलिस इस मामले में नरमी बरतती रही। इस बीच, नवागत आईजी जोन सुजीत पांडेय ने कमान संभालते ही सदर बाजार पुलिस को तत्काल रिपोर्ट लाने के निर्देश दिये। पुलिस गुपचुप तरीके से बुधवार देर रात फोरेंसिक रिपोर्ट ले आई। पुलिस सूत्रों की मानें तो फोरेंसिक रिपोर्ट में कई छावनियों के गोपनीय दस्तावेज और यमुना एक्सप्रेस-वे का वीडियो मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईएसआई के निशाने पर पश्चिम के जिले
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने शुक्रवार को प्रदेश के डीजीपी को चिट्ठी भेजी। इसमें कहा गया है कि वेस्ट यूपी में आतंकी गतिविधियों का खतरा कायम है। आतंकी वारदातों को अंजाम देने के लिए वेस्ट के जिले आईएसआई के टार्गेट पर हैं। पठानकोट एयरबेस पर हमले के बाद वेस्ट में गणतंत्र दिवस पर हाई अलर्ट जारी किया गया था। पाक जासूस इजाज की फोरेंसिक रिपोर्ट के बाद गृह मंत्रालय ने वेस्ट में अलर्ट जारी रखने के निर्देश दिये हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed