फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ISI agent in Meerut

रात में गार्ड की नौकरी, दिन में आतंक की ‘फैक्ट्री’

Tue, 12 Jan 2016 01:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Tue, 12 Jan 2016 01:35 AM IST
विज्ञापन
ISI agent in Meerut
एनआईए की टीम के साथ आए आतंकी ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। रात में वह एक फैक्ट्री में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था, जबकि दिन में छावनी समेत अन्य इलाकों में युवकों को अपने साथ जोड़कर आतंक का नेटवर्क मजबूत कर रहा था। आतंकी ने मेरठ से गिरफ्तार पाक जासूस मोहम्मद इजाज से भी अपनी जान-पहचान बताई है।
विज्ञापन


एनआईए की टीम सबसे पहले परतापुर थाने में पहुंची। थाने से पुलिस टीम को बाहर किया और साथ लाए गए आतंकी से पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक, आतंकी ने बताया कि वह छह माह तक मेरठ की एक फैक्ट्री में गार्ड की नौकरी कर चुका है। साथ ही आतंकी गतिविधियों से जुड़े अन्य संदिग्धों के भी मेरठ में ठहरने की जानकारी दी है। आतंकियों का मकसद वेस्ट यूपी में अपनी जड़ें मजबूत करना था।
विज्ञापन


अपने नापाक इरादों को अंजाम तक पहुंचाने के लिए उसने मेरठ को सेफ जोन माना था। इसके अलावा मेरठ छावनी में सेना से जुड़ी गोपनीय जानकारी हासिल करने की कई बार कोशिश भी की पर सफलता नहीं मिली। उसके बाद पाक जासूस इजाज को मेरठ भेजा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


निशाने पर वेस्ट यूपी
एनआईए टीम के साथ आए आतंकी के मुताबिक, मेरठ में अभी खतरा टला नहीं है। आतंकियों के निशाने पर वेस्ट यूपी है। इसकी बात पाक जासूस इजाज भी कबूल चुका है। पुलिस सूत्रों की मानें तो पठानकोट एयरबेस पर आतंकी हमले के तार मेरठ से जुड़ने के बाद खतरा बढ़ने का अंदेशा है। इसके मद्देनजर ही शासन ने मेरठ में अलर्ट जारी किया है। साथ ही इंटेलीजेंस समेत अन्य सुरक्षा एजेंसियां भी जांच में जुटी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed