{"_id":"d536ab085077d4befea7f4913b791f9d","slug":"isi-agent-in-meerut-hindi-news-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईएसआई एजेंट इजाज की पाकिस्तान की नौकरशाही में गहरी पैंठ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आईएसआई एजेंट इजाज की पाकिस्तान की नौकरशाही में गहरी पैंठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
Updated Sat, 05 Dec 2015 01:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश के दुश्मन इजाज की असलियत रिमांड में पूछताछ के दौरान अब खुलकर सामने आ रही है। खुद को गरीब और हालात का मारा बताने वाले इस आईएसआई एजेंट की पाकिस्तान की नौकरशाही में काफी गहरी पैंठ है। इजाज का भाई फहद पाकिस्तान स्थित ब्रिटिश हाईकमीशन में फोटोग्राफर की नौकरी करता है। इजाज और उसके परिवार के पाकिस्तान के सत्ताधारियों और नामचीन हस्तियों के साथ करीब संबंध हैं। जो उनके पारिवारिक कार्यक्रमों में भी शिरकत करते हैं। नामचीन हस्तियों के साथ इजाज के भाई के फेसबुक पर फोटो इसका खुलासा भी करते हैं।
मेरठ छावनी में गिरफ्तार किए गए मूलत: तरामड़ी चौक इरफानाबाद इस्लामाबाद पाकिस्तान निवासी पाक जासूस मोहम्मद इजाज उर्फ मोहम्मद कलाम कई बिंदुओं पर खुफिया एजेंसियों को गुमराह कर रहा है। लेकिन साइबर जाल में फंसने के बाद उससे जुड़ी सच्चाई सामने आती जा रही हैं। उसके झूठ के पुलिंदे से अलग हकीकत यह है कि इजाज न तो गरीब है और न ही आईएसआई ने उसके हालात का कोई फायदा उठाया है। पाक जासूस का परिवार आर्थिक रूप से समृद्ध है और सभी भाई कामयाब हैं।
फहद है हाईकमीशन में फोटोग्राफर
खुफिया एजेंसियों के अनुसार इजाज का छोटा भाई फहद उर्फ किंग ग्राफर पाकिस्तान स्थित ब्रिटिश हाईकमीशन में फोटोग्राफर है। किंग ग्राफर नाम से फेसबुक पर फहद की आईडी भी है। जिस पर ब्रिटिश हाईकमीशन में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान खींची गई फोटो अपलोड हैं। जिसमें वह पाक की पूर्व विदेश राज्यमंत्री हिना रब्बानी, पाक क्रिकेटर शाहिद अफरीदी के अलावा पाकिस्तान के सैन्य अफसर और पाक राजदूत समेत कई नामचीन हस्तियों के साथ मौजूद है।
विज्ञापन
शादी में पहुंचे थे अताउल्ला खां
पाक जासूस के पारिवारिक रिश्ते पाकिस्तान में नामचीन घरानों तक हैं। यह बात इसी से साबित होती है कि मोहम्मद इजाज के तीनों भाईयों की शादी में मशहूर गजल गायक अताउल्ला खां ने भी शिरकत की थी। जिसकी फोटो फहद ने फेसबुक पर अपडेट की थी।
क्या है ब्लैक डे का मतलब
फहद ने अपनी फेसबुक आईडी पर 14 सितंबर 2015 को एक फोटो अपलोड किया था। इसका शीर्षक था ‘ब्लैक डे 13-09-2015’। फहद के फेसबुक पर मिली इस फोटो का मतलब जानने के लिए खुफिया एजेंसियों के अधिकारी भी जांच में जुटे हैं।