फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   illicit relation blood on the head of the son, mother door open you will not leave even alive

बेटे के सिर पर हुआ खून सवार, मां दरवाजा खोल, तुझे भी जिंदा नहीं छोडूंगा

Mon, 05 Jun 2017 12:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Mon, 05 Jun 2017 12:01 PM IST
विज्ञापन
illicit relation blood on the head of the son, mother door open you will not leave even alive
फिल्मी अंदाज में युवक को मार डाला

मां को शायद ये अंदाजा नहीं था कि मेरे बेटे को मुझ पर शक है। एक दिन बेटे के सिर पर ऐसा खून सवार हुआ कि उसने घर में लेटे युवक को फिल्मी अंदाज में मार डाला और मां से कहा- दरवाजा खोल, तुझे भी जिंदा नहीं छोडूंगा। पढ़ें पूरी कहानी।  

विज्ञापन


मेरठ में जयभीमनगर स्थित प्रताप विहार में शनिवार देर रात हुई अनिल (32) की हत्या के मामले में पुलिस ने महिला के 17 वर्षीय बेटे के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश में पुलिस ने दबिश दी, लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ा। रात के वक्त अनिल की हत्या उस समय की गई, जब वह सीमा के घर में ही सोया हुआ था। पुलिस के अनुसार नाबालिग बेटे ने मां से अवैध संबंध के शक में अनिल की गोली मारकर हत्या की है। 
विज्ञापन


महिला थाने में रविवार को दिनभर सीमा आंसू बहाती रही, लेकिन उसके परिवार का एक भी व्यक्ति मिलने नहीं पहुंचा। सीमा ने बताया कि वह मेडिकल थाना क्षेत्र के एक अस्पताल में नर्स थी। जहां उसकी दोस्ती खरखौदा के छतरी गांव निवासी अनिल पुत्र विजयपाल से हो गई। अनिल कई कई दिन तक महिला के घर रहता था। पुलिस को पूछताछ में सीमा ने बताया कि उसकी अनिल से सिर्फ दोस्ती थी। सीमा ने बताया कि शनिवार रात वह चारपाई पर सोई थी, तो दूसरी चारपाई पर अनिल सोया हुआ था। रात के करीब डेढ़ बजे महिला का बेटा छत से आया और सोते हुए अनिल के सीने में तमंचे से गोली मार दी। सीमा ने समझा कि पास ही किसी वाहन का टायर फट गया है। आंख खुलते ही उसने देखा कि बेटा तमंचा लिए खड़ा है। अनिल की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। बेटा तमंचे में दूसरी गोली भर रहा था। महिला ने किसी अनहोनी की आशंका में दूसरे कमरे में घुसकर दरवाजा बंद कर लिया। महिला के बेटे ने अपनी मां से कहा कि आज दरवाजा खोल दे, नहीं तो तेरा भी भेजा उड़ा दूंगा। जिसके बाद सीमा अपनी जान बचाने के लिए कमरे में छिपी रही और दरवाजा नहीं खोला। महिला बचाओ बचाओ कहकर शोर मचाती रही, और बेटा मां की हत्या के लिए दरवाजा पीटता रहा। महिला ने बताया उसके बेटे के सिर पर खून सवार था, यदि मैं दरवाजा खोल देती तो वह मुझे भी जिंदा नहीं छोड़ता। बाद में पड़ोसी पहुंचे तो बेटा भाग गया। पुलिस के पहुंचने पर उसने कमरे का दरवाजा खोला। अनिल के भाई हरीश ने थाना भावनपुर पहुंचकर महिला के बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। सीमा को पुलिस ने अनिल की हत्या का गवाह बनाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार मे मचा कोहराम

illicit relation blood on the head of the son, mother door open you will not leave even alive
परिवार में मचा कोहराम

गांव छतरी मे अनिल की मौत की जानकारी मिलते ही उसकी मां अंगुरी, पत्नी अनिता, और दो बेटे अर्पण, अर्पित और भाई हरीश के साथ पिता का रो रोकर बुरा हाल था। हरीश ने बताया कि अनिल सूरजकुंड स्थित एक कारखाने में काम करता था, जो शहर में रहता था। एक माह से घर नहीं आया था।

मम्मी अब तेरे पास पढूंगा
पुलिस ने बताया कि फतेहउल्लापुर निवासी सीमा की शादी फलावदा के बड़ागांव निवासी सुशील के साथ हुई थी। महिला निजी हॉस्पिटल में नर्स है तो वह गढ़ रोड पर किराए पर रहती है। महिला के तीन बेटे हैं, बड़े बेटे ने सरायकाजी स्थित कॉलेज में 11 वीं की परीक्षा दी है। सीमा ने बताया कि एक साल से वह पति से अलग रह रही थी। दोनों बेटे गांव में अपने पिता के पास रहते हैं, बड़ा बेटा तीन दिन पहले ही आया और कहा कि मम्मी अब तेरे पास आकर ही पढूंगा। सीमा ने बताया कि अनिल दो दिन से उसके घर पर था, यदि उसके बेटे को शक था तो वह बताता मैं अनिल का साथ छोड़ देती।

कहां से आया तमंचा
पुलिस का कहना है कि सीमा का बेटा बालिग है या नाबालिग यह गिरफ्तारी के बाद पता चलेगा। मां ने बेटे की उम्र 17 साल बताई है। वहीं उसके पास तमंचा कहां से आया इसका कोई जबाव नहीं। आरोपी किशोर ने असलहा के साथ भी कई फोटो फेसबुक पर डाल रखे थे। किशोर ने पहले से ही अनिल की हत्या की प्लानिंग की थी, इसी के चलते वह तमंचा लेकर घर में सोया था।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed