फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   illegal firecrackers of fifty six lakhs recovered from many village of Meerut district

यूपी: शहर से देहात तक छापेमारी, पकड़े गए 56 लाख के अवैध पटाखे, 12 आरोपी गिरफ्तार

Fri, 18 Oct 2019 01:31 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 18 Oct 2019 01:31 AM IST
विज्ञापन
illegal firecrackers of fifty six lakhs recovered from many village of Meerut district
अवैध पटाखे पकड़े गए - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में भावनपुर के बाद गुरुवार को शहर से लेकर देहात तक भारी संख्या में आतिशबाजी बनाने का सामान और अवैध पटाखे पकड़े गए।

विज्ञापन


कोतवाली: 
सिटी मजिस्ट्रेट संजय पांडेय, सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला और सीएफओ अजय शर्मा ने कोतवाली क्षेत्र के गुदड़ी बाजार से सटे तीरगरान में बॉबी पुत्र दिलशाद के बंद पड़े मकान में अवैध रूप से पटाखे बनते पकड़े। यहां से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बताया गया है कि यह मकान पटाखे बनाने और स्टॉक करने के लिए किराए पर ले रखा था। सीओ के अनुसार यहां से करीब दस लाख के अवैध पटाखे बरामद किए हैं। मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन


मवाना: 
सीओ मवाना संजीव देशवाल और इंस्पेक्टर मवाना विनय कुमार आजाद ने पुलिस टीम के साथ गांव सठला के कई घरों में दबिश देकर अवैध रूप से रखे गए पटाखे बरामद किए। पांच लाख रुपये से ज्यादा कीमत के इन पटाखों को गेहूं की टंकियों, बिस्तरों में छिपाकर रखा गया था। इस गांव में पटाखे बनाने का काम बड़े स्तर पर होता है। कई वर्ष पहले एक घर में रखे पटाखों में आग लग गई थी। जिसमें कई लोग गंभीर रूप से झुलसे थे तो कई की मौत हो गई थी। सठला गांव में भी बड़े पैमाने पर पटाखे बनाए जाते हैं। पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी: 40 लाख के अवैध पटाखों का जखीरा बरामद, पांच साल से बारूद के ढेर पर था गांव

रोहटा: 
गांव रोहटा में क्राइम ब्रांच की टीम ने पटाखा गोदाम से करीब 40 लाख रुपये के पटाखे जब्त किए। गांव के बाहरी छोर पर एक ट्रेडिंग कंपनी के गोदाम में कई वर्षों से पटाखे बनाने का काम होता रहा है। पटाखे बनाने पर रोक के बावजूद फैक्टरी में प्रतिबंधित पटाखे, सुतली बम सहित कई प्रकार की आतिशबाजी बनाई जा रही थी। गोदाम के अंदर लाखों रुपये की आतिशबाजी, छोटे-बड़े सुतली बम, फुलझड़ी वगैरह फैली पड़ी थी। पुलिस टीम को देखकर मजदूरों में हड़कंप मच गया। फैक्टरी मालिक मौके से भाग निकला। लोगों ने बताया कि गोदाम का बाहर से ताला लगा रहता था जिससे हर किसी को अवैध पटाखा बनाने की भनक तक नहीं लगी। पुलिस ने सात लोगों को हिरासत में लेकर मामला दर्ज कर लिया है।

फलावदा: 
रसूलपुर गांव में पुलिस ने भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद की है। ये पटाखा सामग्री एक लाख रुपये से ज्यादा की है। पुलिस ने एजाज और उसके भाई निसार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि यहां लंबे समय से अवैध तरीके से पटाखे बनाए जा रहे थे।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed