{"_id":"5d5d6ec68ebc3e6c3726d58b","slug":"husband-murdered-of-wife-in-misdoubt-of-having-an-illegal-relationship-at-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध संबंध के शक में पत्नी को मार डाला, आठ साल के बच्चे ने पुलिस को बताई सच्चाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
अवैध संबंध के शक में पत्नी को मार डाला, आठ साल के बच्चे ने पुलिस को बताई सच्चाई
Thu, 22 Aug 2019 12:48 AM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 22 Aug 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
मौके पर जांच करने पहुंचे पुलिस अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ जनपद में अवैध संबंध के शक में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। प्रेमी को फंसाने के लिए हत्यारोपी पति ने खुद को भी चाकू मारे। लेकिन दंपती के आठ साल के बेटे ने इसका खुलासा कर दिया। पुलिस ने आरोपी पति को अस्पताल में ही कस्टडी में ले लिया।
विज्ञापन
पत्रकार हत्याकांड का खुलासा: पुलिस ने हत्यारोपी बाप-बेटों को दबोचा, बरामद हुए हथियार
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार न्यू शानदार कॉलोनी लिसाड़ी गेट में अकरम अपनी पत्नी तब्बुसम (38) के साथ रहता था। परिवार में चार बच्चे अमन (8), आलम (6), अजहर (4) और बेटी आलिया (2) हैं। अकरम तब्बुसम पर शक करता था। जिसको लेकर दंपती में अक्सर मारपीट होती थी। आरोप है कि मंगलवार रात अकरम ने कहासुनी के बाद पत्नी को गला दबाकर मार डाला। उसके बाद अपने ही गले पर चाकू मारे। इसके बाद उसने घर से निकलकर शोर मचा दिया। वहां पहुंचे पड़ोसियों ने तब्बुसम को मृत अवस्था में और अकरम को लहूलुहान देखा तो पुलिस को सूचना दी। जिस पर एसपी सिटी, सीओ कोतवाली और इंस्पेक्टर लिसाड़ीगेट मौके पर पहुंचे। अकरम को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
घटना का हुआ खुलासा
अवैध संबंध के शक में महिला की हत्या की गई है। हत्यारोपी पति को कस्टडी में लिया है। मौके पर घटना का खुलासा किया गया है। - अजय साहनी, एसएसपी
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/