{"_id":"58431eee4f1c1b7f76de5ae7","slug":"hotel-me-jaan-di","type":"story","status":"publish","title_hn":" युवक ने होटल में जहर खाकर जान दी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक ने होटल में जहर खाकर जान दी
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Dec 2016 01:47 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली रोड स्थित भैंसाली बस अड्डे के सामने होटल में युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। शनिवार को दिनभर होटल में रूम का गेट नहीं खुला तो होटल मालिक ने पुलिस को सूचना दी। सदर बाजार पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़ा। युवक का शव बेड पर पड़ा था। पुलिस ने होटल कर्मचारियों से ही शव उठवाकर गाड़ी में रखवाया। कर्मचारी शव को मोर्चरी तक छोड़ने गए।
इंस्पेक्टर सदर बाजार पंकज पंत ने बताया कि दो दिसंबर की शाम को युवक ने भैंसाली के सामने प्रिंस होटल में एक कमरा किराए पर लिया था। उसके पास पर्स या मोबाइल नहीं मिला है। चेक की शर्ट, नीली जींस और स्पोर्ट्स शूज पहने थे। मृतक की जेब से जो आईडी मिली है उसमें उसका नाम अश्विनी गर्ग (27) पुत्र लोकेश गर्ग निवासी 108 औरंगाबाद जिला बुलंदशहर है। बेड पर पास में एक चाय का खाली कप और एक पानी का गिलास रखा था। पुलिस ने औरंगाबाद पुलिस से आईडी के आधार पर जांच कराई तो युवक का पता नहीं चल सका। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टा जांच में आईडी संदिग्ध भी हो सकती है। मोहल्ले और विधानसभा का नाम नहीं है। पुलिस ने कमरे की वीडियोग्रॉफी कराई। परिजनों से कोई संपर्क नहीं हो सका है। शिनाख्त होने के बाद ही पूरे मामले का पता चल सकेगा।