फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   hotel ke saame

होटल के सामने छात्रनेता को गोलियां से भूना

Thu, 30 Jun 2016 02:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 30 Jun 2016 02:18 AM IST
विज्ञापन
hotel ke saame
होटल जिसके बाहर हुई युवक की हत्या - फोटो : अमर उजाला
 तेजगढ़ी चौराहे स्थित ऑल इज वेल होटल के गेट पर बुधवार देर रात एक छात्रनेता को गोलियों से भून डाला। इस सनसनीखेज वारदात की जानकारी लगते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। इससे पहले पुलिस वहां पहुंचती कि होटल मालिक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बताया छात्रनेता का भाजपा विधायक के बेटे से भी केबिल ठेकेदारी को लेकर विवाद चल रहा था। देर रात तक पुलिस मामले की जांच में जुटी थी।
विज्ञापन

मेडिकल थानाक्षेत्र के जागृति विहार सेक्टर 162/3 निवासी नागेंद्र सिंह का इकलौता बेटा प्रशांत चौधरी उर्फ रोबिन (26) चौधरी चरणसिंह विश्वविद्यालय का छात्रनेता था। प्रशांत हाल में ठेकेदारी का काम के साथ साथ उसने तेजगढ़ी चौराहे स्थित कृष्णा प्लाजा में फोटो स्टेट की दुकान भी खोली थी। बुधवार देर रात प्रशांत चौधरी, समाजवादी छात्रसभा का छात्रनेता पंकज प्रधान समेत आधा दर्जन छात्र तेजगढ़ी चौराहा स्थित ऑल इज वेल होटल में खाना खाने के लिए गए था।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक होटल में पहले से बैठे कुछ युवकों का प्रशांत चौधरी और पंकज प्रधान की कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। बताया गया कि पंकज और अन्य छात्र वहां से भाग गए। तभी होटल से बाहर निकलते ही युवकों ने प्रशांत के ऊपर गोलियां बरसा दी। जिसमें उसका सिर गोलियां से छननी हो गया। प्रशांत की मौके पर मौत हो गई। होटल के सामने मर्डर की सूचना मिलते पुलिस महकमे में हड़कंप मचा। एसपी सिटी, मेडिकल, सिविल लाइन, नौचंदी थाने समेत कई थाने की पुलिस पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed