फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   hotel destruction in meerut

आरोपी सपाई, तो झुक गई पुलिस

Mon, 07 Sep 2015 01:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Mon, 07 Sep 2015 01:38 AM IST
विज्ञापन
hotel destruction in meerut

होटल क्रोम में सपाइयों की खुलेआम गुंडागर्दी के सामने परतापुर थाना पुलिस नतमस्तक हो गई है। होटल से पूरे घटनाक्रम की सीसीटीवी फुटेज लेने के बाद भी पुलिस कह रही है कि अभी तो सीसीटीवी फुटेज देखी ही नहीं। वहीं होटल स्वामी का दावा है कि पुलिस ने कंप्यूटर में फुटेज का बैकअप तक नहीं छोड़ा।

विज्ञापन

गौरतलब है कि शुक्रवार रात सपा महानगर अध्यक्ष आदिल चौधरी के भाई वामिक चौधरी, सचिन कसाना अपने दो दोस्तों के साथ दिल्ली रोड स्थित होटल क्रोम एंड बार में पहुंचे थे। वामिक चौधरी, सचिन कसाना और उसके दोस्तों ने जमकर शराब पी। आरोप है कि शराब पीने के बाद उन्होंने वेटर को उनके मोबाइल से गाना बजाने को कहा। वेटर ने मोबाइल से गाना बजाने पर प्रतिबंध की बात को तो वामिक और सचिन ने वेटर की कनपटी पर रिवाल्वर रख दी और पूरे बार को खाली करा दिया। वामिक, सचिन ने दोस्तों के साथ मिलकर वेटर रोहित, जयप्रकाश और हीरा की जमकर पिटाई की। आरोप है कि इसके बाद वामिक और सचिन फायरिंग करते हुये फरार हो गए। चर्चा रही इस दौरान पूर्व सांसद शाहिद अखलाक का बेटा दानिश भी मौजूद था। वह शास्त्रीनगर के सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी अमित भड़ाना के साथ होटल पहुंचा था। हालांकि, न तो उसका नाम रिपोर्ट में आया और न ही उसकी भूमिका स्पष्ट हो सकी। होटल क्रोम मालिक गौरव नारंग की तहरीर पर सचिन कसाना समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


पुलिस ने पीछे खींचे कदम
पूरी घटना में सपा महानगर अध्यक्ष आदिल चौधरी के भाई का नाम आने के बाद पुलिस ने कार्रवाई से कदम पीछे खींच लिए। दबाव में पुलिस ने रिपोर्ट तो दर्ज कर ली, लेकिन घटना के दो दिन बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई शुरू नहीं की। होटल के सीसीटीवी फुटेज में वामिक चौधरी, सचिन कसाना समेत दो और लोग स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहे हैं, लेकिन पुलिस कह रही है कि अभी तो फुटेज देखी ही नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


फुटेज मिटाने की साजिश तो नहीं
होटल मालिक गौरव नारंग ने बताया कि रविवार को परतापुर पुलिस अचानक होटल आई और पूरी सीसीटीवी की डीवीआर को कब्जे में ले लिया। उन्हें सीसीटीवी फुटेज का बैकअप भी नहीं लेने दिया गया। उधर, परतापुर एसओ राकेश कुमार का कहना है कि अभी सीसीटीवी फुटेज नहीं देखी गई और न ही होटल से उन्होंने सीसीटीवी फुटेज ली है। सवाल उठ रहा है कि आखिर पुलिस झूठ क्यों बोल रही है? कहीं फुटेज को मिटाने की साजिश तो नहीं। हालांकि पुलिस यदि यह सोच रही है तो गलतफहमी में है। काफी लोगों के पास यह फुटेज है। घटना की जांच को लेकर पुलिस कितना गंभीर है। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पुलिस ने आरोपियों के संबंध में जानकारी करने के लिए कहीं दबिश नहीं दी।

पहले भी कर्मचारियों पर तान चुके पिस्टल
होटल क्रोम मालिक गौरव नारंग ने बताया कि 20 दिन पहले भी बिल मांगने पर उन्होंने वेटर पर पिस्टल तान दी थी। इसके बाद से वेटर उनके पास ऑर्डर लेने जाने से डरते थे। शुक्रवार रात की घटना के बाद से पीड़ित वेटरों के अलावा कई वेटरों ने काम पर आना ही छोड़ दिया।


फेसबुक से की सचिन की पहचान
होटल क्रोम मालिक का कहना है कि वह किसी को नहीं पहचानते, लेकिन उनके कर्मचारियों ने उन्हें बताया था कि होटल में आए युवकों में एक युवक का नाम सचिन कसाना है। जिस पर उन्होंने फेसबुक पर सचिन कसाना को सर्च किया और उसका फोटो कर्मचारियों को दिखाया, तो उन्होंने उसकी पहचान की। उन्होंने बताया वामिक चौधरी फेसबुक पर नहीं मिला। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी फुटेज में सभी युवक रिवाल्वर लहराते और मारपीट करते साफ दिखाई दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed