{"_id":"edd5f506746415c42ba145d3c4c01316","slug":"honour-killing-in-meerut-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहनोई का रेता था गला, बहन को मारी थी गोली ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बहनोई का रेता था गला, बहन को मारी थी गोली
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
Updated Mon, 02 Nov 2015 03:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहन के प्रेम विवाह करने से नाराज भाई ने शादी के दस साल बाद अपने बहनोई की पहले गला रेतकर हत्या की और फिर अपनी बहन के सिर में गोली मार दी। मामले में पुलिस ने रविवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही घटना में इस्तेमाल किया गया तमंचा और मोटर साइकिल भी बरामद की।
विज्ञापन
गौरतलब है कि फतेउल्लापुर निवासी हिना ने पहलवान नगर खरखौदा निवासी अमजद पठान से 10 साल पहले शादी की थी। इस बात से हिना का भाई इंतजार दर्जी उर्फ चांद नाराज रहता था। इंतजार ने अपने साथियों के साथ मिलकर अपने बहनोई की गला रेतकर हत्या कर दी थी, जबकि बहन को गोली मार दी थी। 30 अक्तूबर को कोर्ट में हत्यारोपी भाई इंतेजार और फिरोज ने कोर्ट में सरेंडर किया था, जबकि तीसरा अज्ञात आरोपी फरार था।
विज्ञापन
लिसाड़ी गेट पुलिस ने रविवार को आशियाना पुल के पास से फरार आरोपी शाह फिरोज को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से हत्या में इस्तेमाल किया गया 315 बोर का तमंचा और मोटर साइकिल भी बरामद की। जाकिर कॉलोनी निवासी शाह फिरोज ने खुलासा किया कि इंतजार अपने बहनोई को निकम्मा मानता था और कहता था कि बहन की शादी के कारण समाज में उसे ताने सुनने को मिलते थे। जिसके कारण उसने अपने बहनोई और बहन की हत्या की योजना बनाई।
विज्ञापन
शाह फिरोज ने पूछताछ में बताया कि 21 अक्तूबर को अमजद पर विश्वास बनाने के बहाने इंतजार उसके घर गया और 22 अक्तूबर को उसे अपनी मोटर साइकिल पर बैठाकर नौगजापीर हापुड़ रोड पहुंच गया। वह भी अपने दोस्त फिरोज के साथ वहां पहुंच गया। इसके बाद चारों लोग मोटर साइकिल से फफूंडा के जंगल अच्छन प्रधान के पापुलर के खेत में जाकर बैठ गए और वहां शराब पी।
इसके बाद बजे उसने और फिरोज ने अमजद को पकड़ लिया और इंतजार ने छुरी से अमजद का गला काट दिया। शाह फिरोज ने बताया कि घटना के बाद वे तीनों समर गार्डन पहुंचे। इंतजार ने अपनी बहन हिना को वहां बुलाया। हिना के आने पर फिरोज और इंतजार ने हिना को पकड़ लिया और उसने उसके सिर पर गोली मार दी। एसओ लिसाड़ी गेट रविंद्र कुमार ने बताया कि शाह फिरोज को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। एसओ ने बताया कि पीड़ित हिना की तबियत में सुधार है और उसे अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है।