फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Honor killings in Meerut

आन की खातिर बेटी की गला काटकर हत्या

Sun, 03 Jan 2016 11:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Sun, 03 Jan 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
Honor killings in Meerut
आन की खातिर एक युवती की हत्या कर दी गई। जानकारी के अनुसार पिता और भाई ने चाकू से युवती का गला काटकर पुलिस से साठगांठ कर शव को ठिकाने लगा दिया। हैरानी की बात है कि कंकरखेड़ा थाना पुलिस ऐसी किसी घटना से ही इंकार कर रही है।
विज्ञापन


थाना कंकरखेड़ा क्षेत्र रोहटा रोड स्थित एक गांव की निवासी युवती का गांव के एक युवक से लंबे समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इन संबंधों की जानकारी दोनों के परिजनों को लगी तो परिजनों ने युवती को समझाने की कोशिश की। लेकिन युवती ने पीछे हटने से इंकार करते हुए परिजनों के सामने उसकी शादी युवक से कराने की बात कह दी।
विज्ञापन


बताया गया कि शनिवार रात इसी बात को लेकर युवती का उसके पिता और भाई से झगड़ा हुआ। पिता और भाई समेत परिवार के अन्य सदस्यों ने उसे समझाने की कोशिश की लेकिन वह शादी करने की जिद पर अड़ी रही। जिससे नाराज होकर पिता और भाई ने मिलकर युवती की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शव को लगा दिया ठिकाने

युवती की हत्या के बाद जहां उसके घर में कोहराम मच गया। वहीं उसके पिता और भाई ने घटना को दबाने के लिए उसका शव ठिकाने लगा दिया। गांव में चर्चा रही कि पूरे मामले को दबाने में थाने के कुछ पुलिसकर्मी भी शामिल रहे। पुलिसकर्मियों ने ही परिजनों को शव को ठिकाने लगाने की सलाह दी थी।


इंस्पेक्टर का घटना से इंकार
इंस्पेक्टर कंकरखेड़ा एसके राणा ने आन की खातिर ऐसी कोई भी घटना होने से ही साफ इंकार कर दिया। उनका कहना है कि अब तक उनके पास न तो ऐसी कोई शिकायत आई है और न ही ग्रामीणों ने उन्हें कोई सूचना दी है। अगर ऐसा है तो गांव में जाकर पूछताछ की जाएगी। मामला सही होने पर रिपोर्ट दर्ज कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed