फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Hindu youth corps leader gets third degree in police station, condition worsened

हिंदू युवा वाहिनी नेता को थाने में थर्ड डिग्री, हालत बिगड़ी, कार्यकर्ताओं में रोष

Tue, 11 Jun 2019 04:36 AM IST
Gaurav sharma न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Gaurav sharma Updated Tue, 11 Jun 2019 04:36 AM IST
विज्ञापन
Hindu youth corps leader gets third degree in police station, condition worsened
थाने पर धरना देते हिंदू युवा वाहिनी के लोग - फोटो : अमर उजाला
डीएन कॉलेज की पार्किंग में खड़े वाहनों से मोबाइल और पर्स चोरी का आरोप लगाकर सोमवार को देहलीगेट पुलिस ने हिंदू युवा वाहिनी के नेता को थाने में थर्ड डिग्री दी। पिटाई से उसकी हालत बिगड़ गई। आनन-फानन में पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल रेफर किया गया। इसकी जानकारी होने पर हिंदू युवा वाहिनी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मेडिकल में हंगामा करते हुए धरने पर बैठ गए। दो दरोगाओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के आश्वासन पर कार्यकर्ता धरने से उठे।
विज्ञापन


नई बस्ती, टीपीनगर निवासी अक्षित शर्मा हिंदू युवा वाहिनी में महानगर उपाध्यक्ष है। अक्षित के पिता संतोष शर्मा के पास डीएन कॉलेज की पार्किंग का ठेका है। सोमवार को बीटीसी की परीक्षा थी। कई परीक्षार्थियों ने परीक्षा खत्म होने के बाद देेहलीगेट थाने जाकर तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप लगाया कि पार्किंग में खड़े उनके वाहनों में रखे मोबाइल और पर्स चोरी हो गए। जानकारी पर देहलीगेट थाने के दरोगा पुष्कर पुलिस टीम के साथ कॉलेज पहुंचे। पुलिस ने अक्षित, पिता संतोष और चाचा राकेश समेत चार लोगों को हिरासत में लिया।

जानकारी पर संगठन के प्रदेश मंत्री एवं संभ्रांत प्रभारी नरेंद्र प्रताप सिंह कार्यकर्ताओं के साथ थाने पहुंचे। नरेंद्र प्रताप की मांग पर पुलिस ने अपने स्तर से जांच करने की बात कहीं दी। आरोप है कि इसी दौरान थाने में तैनात दरोगा पुष्कर व दिलशाद ने अक्षित से गाली गलौज की। पिता और पुत्र को पीटा। दरोगा पुष्कर ने अक्षित को थाने में थर्ड डिग्री दी। इससे अक्षित की हालत बिगड़ गई। पता लगने पर कार्यकर्ताओं ने हंगामा शुरू कर दिया।

मेडिकल इमरजेंसी में डाला डेरा
अक्षित
का मेडिकल की इमरजेंसी में इलाज चल रहा है। उसको सास लेने में दिक्कत हो रही है। पुलिस ने मेडिकल में डेरा लगाया। वहीं कार्यकर्ता अंकित शर्मा, सुमित, मंजीत, मनीष, दीपक आदि भी इमरजेंसी पहुंच गए। नरेंद्र प्रताप सिंह के साथ कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर धरना दिया।

इसके बाद सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला व सीओ सिविल लाइन प्रभारी एएसपी रामअर्ज पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे। दोनों सीओ ने कार्यकर्ताओं से बात की। नरेंद्र प्रताप ने दोनों दरोगाओं के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।

मुख्यमंत्री पर भी टिप्पणी करने का आरोप
हिंदू युवा
वाहिनी के कार्यकर्ताओं का आरोप है कि दोनों दरोगा पुष्कर और दिलशाद ने मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ और संगठन पर टिप्पणी की है। अक्षित ने जैसे ही अपना परिचय दरोगाओं को दिया, उसके बाद दरोगाओं ने गाली गलौज की। दरोगा पुष्कर अक्षित को खींचकर हवालात में ले गया और पीटा।

कार्रवाई नहीं की तो धरना देंगे
हिंदू युवा वाहिनी नेता नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि घटना के संबंध में एसएसपी को कॉल किया, लेकिन पीआरओ ने बात नहीं कराई। इसके बाद एसपी सिटी और सीओ कोतवाली को घटना की जानकारी दी। सीओ कोतवाली ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। हिंदू वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि सुबह 11 बजे तक कार्रवाई नहीं हुई तो वह एसएसपी ऑफिस में धरना देंगे।  

परीक्षार्थियों की शिकायत पर अक्षित समेत चार लोगों को पूछताछ के लिए थाने लाया गया था। हिंदू युवा वाहिनी के नेता से थाने में मारपीट और अपशब्द कहने का आरोप दरोगा पुष्कर व दिलशाद पर है। मामले में गंभीरता से जांच होगी। दोषियों पर कार्रवाई होगी। -दिनेश शुक्ला, सीओ कोतवाली

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed