फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   highway par utra naya gang

सावधान! हाईवे-58 पर लूट करने उतरा नया गैंग

Wed, 23 Nov 2016 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 23 Nov 2016 01:52 AM IST
विज्ञापन
highway par utra naya gang
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
अगर आप नेशनल हाईवे-58 पर सफर कर रहे हैं तो सावधान हो जाएं। यह हाईवे आपके लिए जोखिम भरा हो सकता है। क्योंकि यहां बदमाशों का नया गैंग उतर आया है। जो ब्लैक मनी की जांच के नाम पर गाड़ियां रुकवाकर लूटपाट कर रहा है। ये बदमाश खुद को कभी पुलिसकर्मी तो कभी आयकर अफसर बताते हैं। पिछले पांच दिनों में लूट की दो बड़ी घटनाओं ने हाईवे पर सुरक्षा की पोल खोल दी है।
विज्ञापन

केस: 1 :17 नवंबर की रात स्कॉर्पियो सवार बदमाश खुद को पुलिसकर्मी बताकर टिहरी गढ़वाल निवासी रेडीमेड गारमेंट्स व्यापारी योगेश राजपाल से टोल प्लाजा के पास मारुति एस क्रॉस कार, नगदी और सोने की चेन लूटकर ले गए थे।
विज्ञापन

केस : 2 : सोमवार रात होंडा सिटी कार सवार बदमाशों ने सहारनपुर निवासी डॉ. फरदीन के चालक शफीकुर्रहमान का अपहरण कर कृषि विवि के सामने बेलेनो गाड़ी लूट ली थी। बदमाशों ने खुद को आयकर अधिकारी बताया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरक्षा के दावे हवा
बुलंदशहर गैंगरेप की घटना के बाद शासन स्तर से सभी हाईवे पर कड़े सुरक्षा इंतजाम करने के निर्देश दिए थे। लेकिन उसके बावजूद हाईवे बदमाशों के साफ्ट टारगेट पर है। मेरठ में एनएच-58 पर हाल यह है कि मोदीनगर बॉर्डर से मुजफ्फरनगर बॉर्डर तक हाईवे पर पेट्रोलिंग कार किसी अंधेरे कोने में शोपीस की तरह खड़ी मिलती हैं। हाईवे पर कहीं भी रोजाना रात को जगह-जगह बैरियर गिराकर चेकिंग नहीं होती। न ही पेट्रोल कार गश्त करतीं। दिन ढलते ही हाईवे स्थित पुलिस चौकी और चेकपोस्ट बंद हो जाती हैं।


यूपी 100 पर सवाल
सोमवार रात हाईवे पर डॉक्टर के चालक से कार लूट की घटना के मामले में यूपी 100 की सक्रियता पर भी सवाल उठ गए। लूट की सूचना एक दरोगा ने ही कंट्रोल रूम को दी। लेकिन उसके बावजूद यूपी 100 की गाड़ी आधा घंटे बाद मौके पर पहुंची। जबकि उससे सीओ दौराला और एसओ पल्लवपुरम पहुंच गए। यूपी 100 की गाड़ियों को खासकर हाईवे की सुरक्षा के लिए तैनात किया गया है।

यह बरतें एहतियात
- हाईवे पर गाड़ी की गति धीमी न रखें
- ज्यादा आवश्यक हो तो हाईवे पर रुकें
- किसी होटल या पेट्रोल पंप पर ही रोकें गाड़ी
- अगर कोई गाड़ी पीछा कर रही है तो 100 नंबर पर सूचना दें
- हाईवे पर ढाबे या होटल पर संदिग्ध लोगों पर निगाह रखें
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed