फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ghar me aphar ki koshish

घर में घुसकर युवक के अपहरण की कोशिश, फायरिंग

Thu, 29 Dec 2016 02:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 29 Dec 2016 02:11 AM IST
विज्ञापन
ghar me aphar ki koshish
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
 गांव जानी कलां में मंगलवार रात बदमाशों ने घर में घुसकर हथियारों के बल पर एक युवक के अपहरण का प्रयास किया। परिजनों ने विरोध किया तो बदमाशों ने फायरिंग कर दी। इससे युवक और उसका पिता गोली लगने से घायल हो गए। बदमाशों ने युवक के बेटे के सिर में तमंचे की बट्ट मारकर घायल कर दिया। बाद में ग्रामीणों के आने पर बदमाश हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गए।
विज्ञापन

गांव जानी कलां निवासी बुंदू का परिवार मंगलवार रात अलग-अलग कमरों में सोया हुआ था। परिजनों के अनुसार आधी रात में चार-पांच बदमाश आंगन की दीवार फांद कर घर में घुस गए। बदमाशों ने बुंदू के बेटे उस्मान के कमरे में घुसकर उसे तमंचे के बल पर ले लिया। शोर-शराबा सुनकर बुंदू जाग गया और डंडा लेकर बदमाशों पर टूट पड़ा। इस पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। गोली उस्मान के हाथ और बुंदू के पैर में लगी। इसी बीच उस्मान के पुत्र परवेज ने एक बदमाश को पकड़ लिया। यह देख दूसरे बदमाश ने परवेज के सिर पर तमंचे की बट्ट से हमला कर दिया। शोर सुनकर ग्रामीण दौड़े तो आरोपी फायरिंग करते हुए भाग निकले। ग्रामीणों ने जंगल में भागे बदमाशों की काफी तलाश की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा। सूचना पर पहुंची जानी पुलिस ने दोनों घायलों केएमसी में भर्ती कराया। परवेज ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। इंस्पेक्टर जानी अखिलेश कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। उस्मान गांव निवासी अपने रिश्तेदार के पुत्र की हत्या में पैरवी कर रहा है। आशंका है कि इसी मामले को लेकर उसके अपहरण का प्रयास किया गया हो।
विज्ञापन


पुराने विवाद पर टिकी पुलिस की जांच
एसपी देहात श्रवण कुमार ने बताया कि पूर्व में जानी में एक बच्चे की हत्या कर दी गई थी। जिसमें मृतक बच्चे का पिता उस्मान का रिश्तेदार है। दोनों पक्षों में पुराने विवाद को लेकर जांच की जा रही है। घायल उस्मान पक्ष के लोगों ने फायरिंग करने वाले एक व्यक्ति को पहचानने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed