फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Gangster pramod killed in old despute in baghpat cartridge and bike recovered

मर्डर: जेल में बंद कुख्यात जोगेंद्र ने कराई गैंगस्टर प्रमोद की हत्या, तमंचा, कारतूस व बाइक बरामद  

Mon, 07 Jan 2019 10:04 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 07 Jan 2019 10:04 AM IST
विज्ञापन
Gangster pramod killed in old despute in baghpat cartridge and bike recovered
crime amar ujala
बली गांव के गैंगस्टर प्रमोद की हत्या रंजिश के कारण गाजियाबाद जेल में बंद कुख्यात जोगेंद्र बली ने कराई। पुलिस ने जोगेंद्र बली के ममेरे भाई को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया। आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त तमंचा, कारतूस व बाइक बरामद की। घटना के चार आरोपी अभी फरार है। पुलिस उन्हें पकड़ने का प्रयास कर रही है।  
विज्ञापन


एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि अग्रवाल मंडी टटीरी में गैंगस्टर प्रमोद निवासी बली की पांच युवकों ने गोलियों से भूनकर हत्या की मृतक के बड़े भाई सुभाष ने रिपोर्ट दर्ज कराई । पुलिस ने शनिवार की रात रिंकू उर्फ विशाल पुत्र सुभाष चंद निवासी गांव जावली थाना लोनी जनपद गाजियाबाद को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर बताया कि उसके फुफेरे भाई कुख्यात जोगेंद्र बली से मृतक प्रमोद की रंजिश चल रही थी। जोगेंद्र गाजियाबाद जेल में बंद है। मृतक ने जनवरी 2017 में रिंकू पर जानलेवा हमला भी किया। इसमें वह बाल-बाल गच गया । इसके अलावा मृतक ने पिछले वर्ष कचहरी में भी उसकी घेराबंदी कर पीछा किया । प्रमोद ने बली गांव के राहुल उर्फ चोटी की हत्या की । इस कारण जोगेंद्र उसकी हत्या करना चाहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिसंबर 2018 में जोगेंद्र ने कचहरी परिवार में पेशी के दौरान बली गांव के ही संजू उर्फ संजय, अहेड़ा निवासी राम व रूपक को बुलाकर प्रमोद की हत्या की योजना बनाई । इस योजना के तहत प्रमोद की हत्या कर दी। घटना में संजू उर्फ संजय, राम, रूपक, रिंकू व बुडेढ़ा गांव निवासी आकाश शामिल रहे। पांचों ने तमंचे, पिस्टल से प्रमोद को पांच गोलियां मारी और एक ही बाइक पर सवार होकर चमरावल रोड पर आए।

सोमवीर के गन्ने के खेत में घटना में प्रयुक्त बाइक छिपा दी। यहां से स्विफ्ट कार में सवार होकर बागपत पहुंचे। बागपत से रिंकू बस में बैठकर दिल्ली चला गया। उसके साथी भी अलग-अलग हो गए। पुलिस ने रिंकू की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त 315 बोर का तमंचा, बाइक बरामद की। आरोपी को न्यायालय में पेश किया। कोर्ट से उन्हें जेल भेजा। फरार चारों आरोपियों को जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

फेसबुक मैसेंजर से करते थे बात 
आरोपी रिंकू उर्फ विशाल ने बताया कि बली गांव निवासी संजू उर्फ संजय से उसने फेसबुक मैसेंजर के जरिये बात की। मैसेंजर पर संजू ने कहा था कि प्रमोद की हत्या करनी है। 28 दिसंबर को बली गांव में आ जाना। वह ट्रेन से 28 दिसंबर की सुबह बली गांव पहुंचा। जहां पर उसे संजू उर्फ संजय, राम, रूपक व विशाल मिले। पांचों ने पहले शराब पी।
विशाल को मुखबिर ने प्रमोद की लोकेशन बताई। इसके बाद उन्होंने अग्रवाल मंडी टटीरी में प्रमोद की गोलियों से भूनकर हत्या की। घटना को अंजाम देने के बाद सभी अलग-अलग हो गए। उसके बाद साथियों से उसकी कोई बात नहीं हुई।  

भाटी की हत्या के बाद बन गए थे दुश्मन 
पुलिस ने बताया कि गाजियाबाद जेल में बंद जोगेंद्र बली व मृतक प्रमोद पहले अच्छे दोस्त हुआ करते थे। नीरज भाटी की हत्या के बाद दोनों दुश्मन बन गए थे। नीरज भाटी की हत्या में जोगेंद्र बली जेल गया था। जबकि उसकी हत्या प्रमोद ने की थी। इसके अलावा प्रमोद ने अपने भांजे विक्की निवासी बुढेड़ा, अपने बहनोई के भाई, राहुल उर्फ चोटी की हत्या की।  

कुख्यात भोलेराम का भतीजा है आरोपी रिंकू 
पुलिस ने बताया कि आरोपी रिंकू का चाचा भोले राम भी कुख्यात अपराधी है। उसने गाजियाबाद जनपद के निठौरा गांव निवासी हिस्ट्रीशीटर जग्गा की हत्या कर सनसनी फैला दी थी। अब वह डासना जेल में बंद है। 

आरोपी के खिलाफ है तीन मुकदमे दर्ज 
पुलिस ने बताया कि आरोपी रिंकू उर्फ विशाल के खिलाफ थाना चांदीनगर में जानलेवा हमला, गाजियाबाद के थाना इंदिरापुरम में लूट, गाजियाबाद जनपद के लोनी थाने में 25 आर्म एक्ट के मुकदमे दर्ज हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed