फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   gangrape with teeneger, girl try tp jump in the hindun river

किशोरी से गैंगरेप, हिंडन में कूदने की कोशिश

Thu, 23 May 2019 03:52 AM IST
Gaurav sharma न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Gaurav sharma Updated Thu, 23 May 2019 03:52 AM IST
सार

जानी थाना क्षेत्र का मामला, केस दर्ज, चार आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
gangrape with teeneger, girl try tp jump in the hindun river
पकड़े गए गैंगरेप के चारों आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 जानी थाना क्षेत्र के एक गांव में इंसानियत और समाज को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। छह युवकों ने एक किशोरी से अपहरण के बाद सामूहिक दुष्कर्म किया। होश में आने पर किशोरी ने हिंडन नदी में कूदने की कोशिश की।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार करीब 15 वर्षीय किशोरी को मंगलवार सुबह ,एक गांव के छह युवक अपहरण कर जंगल में ले गए थे। विरोध करने पर उसका मुंह उसकी चुन्नी से बांध दिया। आरोपियों ने दरिंदगी के दौरान उसके शरीर के कई स्थानों से नोंच नोंचकर घायल कर दिया। आरोपी युवक किशोरी को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। घटना के बाद काफी देर तक किशोरी बेसुध हालत में पड़ी रही। इसके बाद वह आत्महत्या करने के लिए हिंडन नदी पर पहुंच गई। नदी के किनारे खेत पर काम कर रहे बागपत जिले के एक किसान ने उसे किसी तरह रोका। किशोरी ने अपने साथ हुई दरिंदगी बताई तो किसान की सूचना पर किशोरी के परिजन मौके पर पहुंचे। परिजन किशोरी को घर ले गए। मंगलवार देर रात परिजनों ने जानी थाने पहुंचकर छह आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। इंस्पेक्टर जानी बृजेश शर्मा ने बताया कि आरोपी दानिश, राशिद, गुलफाम और साजेद को गिरफ्तार कर लिया है। रिहान और वाहिद फरार हैं।
विज्ञापन

---
 जानी थाना क्षेत्र में 15 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म की घटना ने पुलिस अधिकारियों को भी हिलाकर रख दिया। दरिंदो ने किशोरी के साथ ऐसी हैवानियत की कि सुनकर ही रूह कांप जाएगी। किशोरी अस्मत बचाने के लिए जूझती रही और किशोरी के मुंह में कपड़ा ठूंसकर किशोरी को नोचते रहे। पुलिस ने किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया तो शरीर पर चोटों के निशान किशोरी के साथ हुई हैवानियत को बया कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार किशोरी का छह युवकों ने अपहरण किया। किशोरी जब तक कुछ समझ पाती, तब तक आरोपियों ने किशोरी की चुनरी उसके ही मुंह में ठूंस दी। किशोरी जान बचाने के लिए जूझती रही। लेकिन आरोपी लगातार उसे जान से मारने की धमकी देते रहे। किशोरी ने इज्जत की खातिर आरोपियों से हाथ जोड़े। लेकिन उसके बाद भी आरोपी हैवानियत की हद पार करते रहे।
मुंह खोला तो कर देंगे हत्या
वारदात के दौरान एक आरोपी ने किशोरी की गला दबाकर हत्या करने की कोशिश की। किशोरी को धमकी दी कि यदि गांव में जाकर मुंह खोला तो पूरे परिवार को खत्म कर देंगे। बाद में किशोरी की हालत बिगड़ी तो आरोपी वहां से भाग निकले।
छह घंटे जान देने की कोशिश
इस वारदात के करीब छह घंटे बाद मंगलवार दोपहर को जब किशोरी हिंडन नदी में कूदने पहुंची तो वहां एक किसान ने किशोरी को रोकने की कोशिश की। किसान से छूटकर किशोरी नदी की तरफ भागी। लेकिन किसान ने उसे किसी तरह रोका। किशोरी ने किसान को दरिंदगी के बारे में बताया। किशोरी के शरीर पर 20 से अधिक जगह नोंचने और चोट के निशान मिलने बताए गए।
इससे तो मर जाना मंजूर
किशोरी ने परिजनों और महिला पुलिस के सामने पूछताछ में बताया कि उसे साथ ऐसी हैवानियत की गई है कि वह बता भी नहीं सकती। ऐसी जिंदगी से तो उसका मर जाना ही बेहतर है। इस दौरान किशोरी की हालत देखकर पिता भी बिलख पड़ा। बाद में पुलिस ने कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। बेटी की हालत देखकर किशोरी की मां भी बेहोश हो गई। परिवार की महिलाओं को रो रोकर बुरा हाल था।
पुलिस पर पथराव, आरोपी छुड़ाने की कोशिश
जानी थाना पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म के चार आरोपियों को मंगलवार देर रात उनके घरों पर दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपियों को जीप में बैठाकर थाने ले जाने लगी। इस दौरान परिजनों ने पुलिसकर्मियों से हाथापाई कर आरोपियों को छुड़ाने का प्रयास किया। आरोपियों के परिजनों ने पुलिस पर पथराव भी किया। लेकिन पुलिस ने लाठी फटकारकर विरोध कर रहे लोगों को मौके से खदेड़ दिया। इसके बाद पुलिस चारों आरोपियों को थाने लेकर पहुंची।
किशोरी के घर की रेकी की
सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों ने दुस्साहस में कसर नहीं छोड़ी। घटना के बाद भी आरोपी किशोरी के घर के आसपास घूमते रहे। किशोरी के पिता पर भी नजर रखी कि यदि थाने के लिए चला तो उसे भी रास्ते में सबक सिखा देंगे। करीब आठ घंटे तक पीड़ित पक्ष अपने ही घर में बंधक बना रहा। मंगलवार आधी रात किशोरी के पिता ने किसी तरह थाने पहुंचकर पुलिस को जानकारी दी।

कड़ी कार्रवाई होगी
गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। फरार दोनों आरोपी भी जल्द पकड़े जाएंगे। किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। पुलिस आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई कर रही है। -अविनाश पांडेय, एसपी देहात

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed