{"_id":"5fd671ce9fe414abae0e12db4ed4d08d","slug":"gang-rap-in-meerut-hindi-news-5","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरिंदे बन गए तीन भाई, मासूम की अस्मत लूटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दरिंदे बन गए तीन भाई, मासूम की अस्मत लूटी
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
Updated Fri, 13 Nov 2015 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पल्लवपुरम थाना क्षेत्र में दिवाली की शाम पांच साल की बच्ची को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप पड़ोस में रहने वाले तीन भाईयों पर लगे हैं। पुलिस ने आरोपियों के घर दबिश दी, जो फरार मिले। एसओ के अनुसार प्रारंभिक जांच के बाद एक बालिग आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म के प्रयास की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। बाकी दो आरोपी नाबालिग हैं। मेडिकल रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पल्लवपुरम थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहने वाला परिवार मेहनत मजदूरी करता है। पीड़ित पक्ष का आरोप लगाते हुए कहना है कि उनकी पांच साल की बच्ची प्राइमरी स्कूल में कक्षा एक की छात्रा है। जो बुधवार शाम घर के बाहर खेल रही थी। इस दौरान उसके पड़ोस में रहने वाला युवक बच्ची को बहला फुसलाकर उसे पैसों का लालच देकर ईख के खेत में ले गया। जहां उस युवक के अन्य दो भाई भी मौजूद थे।
तीनों भाईयों ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। उधर, काफी देर बाद तलाश करने के बाद रात करीब नौ बजे बच्ची खुद ही रोते-बिलखते हुई घर पहुंची तो उसने अपनी मां को आपबीती सुनाई।
विज्ञापन
आज दीवाली है, कल आना
पल्लवपुरम थाना पुलिस कितनी गंभीर है, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि मासूम से गैंगरेप होने की शिकायत लेकर पहुंचे पीड़ित पक्ष को टरका दिया गया। बच्ची के पिता का आरोप है कि वह रात को ही बच्ची को लेकर थाने पहुंचा था। जहां मिले एक दरोगा ने कह दिया कि आज दिवाली है। एसओ साहब नहीं है। अब तू यहां से चला जा, कल आना। एसओ साहब सुबह आएंगे, तब देखते है। जिसके बाद पीड़ित घर चला गया।
साहब गरीब हूं, झूठ नहीं बोल रहा
बृहस्पतिवार सुबह थाने पहुंचे पिता ने एसओ सतेंद्र यादव से बात की तो वह रोने लगा। उसने कहा कि साहब गरीब हूं, लेकिन झूठ नहीं बोल रहा हूं। मेरी बच्ची भी झूठ नहीं बोल रही है। कई घंटे तक हम इसे तलाशते रहे, लेकिन वह नहीं मिली। जब वह घर पहुंची तो रो रही थी। बहुत देर बाद समझाने पर वह बोली। इंसाफ के लिए वह लड़ाई लडे़गा।
फरार मिले तीनों आरोपी
बच्ची के पिता की शिकायत पर पुलिस बृहस्पतिवार सुबह आरोपियों के घर पूछताछ के लिए पहुंची तो सभी आरोपी फरार मिले। पुलिस ने पूछताछ के लिए एक रिश्तेदार को हिरासत में ले लिया। पड़ोसियों ने बताया कि दोनों परिवारों का काफी आना-जाना है। उन्हें घटना के बारे में कुछ पता नहीं।
थानाध्यक्ष का कहना है कि बच्ची के पिता ने पड़ोस में रहने वाले तीनों भाईयों पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। इनमें एक भाई बालिग है जबकि अन्य दो नाबालिग। अभी तक मामला संदिग्ध लग रहा है। पीड़ित की तहरीर के आधार पर बालिग आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। बाकी मेडिकल रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।