{"_id":"5c950914bdec221424306dfc","slug":"friend-killed-friend-on-holi-in-meerut-and-accused-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: पहले गुलाल लगाया फिर दोस्त को ईंट से कुचलकर मार डाला, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
यूपी: पहले गुलाल लगाया फिर दोस्त को ईंट से कुचलकर मार डाला, आरोपी गिरफ्तार
Fri, 22 Mar 2019 09:43 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 22 Mar 2019 09:43 PM IST
विज्ञापन
यूपी पुलिस फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ में दुल्हैंडी पर दो दोस्तों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाया। शराब के नशे में मारपीट हुई, फिर एक दोस्त ने दूसरे को ईंट से कुचकर मार डाला। आरोपी दोस्त बोला, मैं उसे नहीं मारता तो वह मुझको मार देता। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त ईंट भी बरामद कर ली है।
विज्ञापन
मामला टीपीनगर थानाक्षेत्र की नई बस्ती का है। जहां पर रवि कुमार (40) पुत्र स्व. चौबे सिंह और नरेंद्र उर्फ चिंटू का परिवार रहता है। दोनों पेशे से मजदूर और गहरे दोस्त भी थे। दुल्हैंडी पर नरेंद्र के घर रवि आया था। दोनों ने एक दूसरे को गुलाल लगाया और फिर शराब पीने बैठ गए। इस दौरान मामूली बात पर उनमें कहासुनी हो गई। पुलिस के मुताबिक रवि ने नरेंद्र को थप्पड़ मारा था। इस पर नरेंद्र ने रवि के सिर पर ईंट मार दी। रवि जमीन पर गिर गया था। उसके बाद नरेंद्र ने रवि पर ईंट से कई वार किए। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग पहुंचे। उन्होंने आरोपी नरेंद्र को पकड़ लिया। सूचना पर इंस्पेक्टर टीपीनगर प्रमोद गौतम मौके पर पहुंचे। एसपी सिटी अखिलेश नारायण सिंह व सीओ ब्रह्मपुरी चक्रपाणि त्रिपाठी ने पुलिस लाइन में वारदात का खुलासा किया।
विज्ञापन
न मारता तो वो मुझे मार देता
सीओ ब्रह्मपुरी चक्रपाणि त्रिपाठी के मुताबिक आरोपी नरेंद्र ने बताया कि वह मूल निवासी बिजरौल, बागपत का है। रवि छोटी-छोटी बात पर नाराज हो जाता था। वो पहले भी कई बार मारपीट कर चुका था। दुल्हैंडी पर दोनों शराब के नशे में थे। अगर वह उसको नहीं मारता तो रवि उसकी हत्या कर देता।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी को बचाया
इंस्पेक्टर टीपीनगर ने बताया कि आरोपी नरेंद्र ने वारदात घर में अंजाम दी। जानकारी होते ही रवि के परिजन और पड़ोसी नरेंद्र के घर पर पहुंच गए। उनमें आक्रोश था। इससे पहले कोई अनहोनी होती पुलिस आरोपी को भीड़ से बचाकर थाने ले आई। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया। जहां से उसको न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/