फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Four youths die in different accidents

अलग अलग हादसों में चार युवकों की मौत

Sun, 05 May 2019 03:07 AM IST
Gaurav sharma न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Gaurav sharma Updated Sun, 05 May 2019 03:07 AM IST
विज्ञापन
Four youths die in different accidents
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
मेरठ। अलग अलग सड़क हादसों में शनिवार को चार युवकों की मौत हो गई। इस दौरान पुलिस ने शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया।
विज्ञापन

हादसा-1
हापुड़ के सिंभावली क्षेत्र के दतियाना निवासी हिमांशु (27) पुत्र राजकुमार बागपत में शुगर मिल में काम करता था। शनिवार को युवक टीपीनगर थाना क्षेत्र में फ्लाईओवर पर सड़क पार कर रह था। इस बीच ट्रक ने युवक को कुचल दिया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। गुस्साए लोगों ने ट्रक में तोड़फोड़ कर दी। इंस्पेक्टर टीपीनगर प्रमोद गौतम ने बताया कि ट्रक को कब्जे लिया गया है। आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
हादसा 2
हस्तिनापुर थाना क्षेत्र के बस्तौरा नारंग निवासी कुलदीप (30) पुत्र जगवीर शनिवार रात गांव निवासी साथी राहुल पुत्र फुन्ना व एक अन्य युवक के साथ बाइक से हस्तिनापुर जा रहे थे। बूढ़ी गंगा पुल के पास बाइक ट्रैक्टर-थ्रेसिंग मशीन में घुस गई। इस दौरान कुलदीप व एक अन्य युवक की मौके पर मौत हो गई। जबकि राहुल गंभीर रूप से घायल हो गया। एसओ हस्तिनापुर धर्मेंद्र सिंह का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया गया है। घायल युवक की शनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। बाइक चालक ने हेलमेट नहीं लगाया था।
विज्ञापन

हादसा तीन
इंचौली थाना क्षेत्र के सैनी गांव निवासी सतीश (45) रात में बाइक से कहीं जा रहे थे। कमिश्नरी आवास चौराहे पर ट्रक से बचने के प्रयास में बाइक डिवाइडर से जा टकराई। सूचना पर लालकुर्ती इंस्पेक्टर रोजंत त्यागी मौके पर पहुंचे। घायल को निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विवि के पास रोडवेज बस भिड़ी
सोहराबगेट डिपो की रोडवेज बस यात्रियों को लेकर शनिवार शाम लखनऊ के लिए चली थी। तेजगढ़ी चौराहे के पास बस एक वाहन से टकरा गई। हादसे में बस का सामने का शीशा टूट गया। बस में सवार कई यात्रियों को चोट भी लगी। सूचना पर मेडिकल पुलिस मौके पर पहुंची। एक घंटे तक रोडवेज बीच सड़क पर खड़ी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed