फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   for killing pada dear three send behind baars

पाड़ा हिरन के तीन शिकारियों को 14 दिन की जेल  

Mon, 22 May 2017 02:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 22 May 2017 02:26 AM IST
विज्ञापन
for killing pada dear three send behind baars
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
हस्तिनापुर सेंक्चुरी में शनिवार को पाड़ा हिरन क ा शिकार करने के मामले में गिरफ्तार तीन शिकारियों को रविवार को अवकाश होने के बावजूद एसीजेएम-सप्तम की स्पेशल कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने तीनों शिकारियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। 
विज्ञापन

वन विभाग द्वारा जारी सूचना के अनुसार शनिवार रात करीब 9 बजे विभाग की टीम को हस्तिनापुर वन्य जीव विहार के गांव लुकाधड़ी में गन्ने के खेत में हिरन के शिकार की सूचना मिली थी। शिकार की पुष्टि होने पर क्षेत्रीय वन अधिकारी ने टीम के साथ लुकाधड़ी गांव व उसके आसपास के इलाके  में छापामारी अभियान चलाया। दबिश में टीम ने लुकाधड़ी गांव के पास तीन आरोपी शिकारियों रोहताश पुत्र जयपाल, रूपचंद पुत्र दौलत, सोनू पुत्र रणजीत निवासी कुंडा को दबोच लिया। 
विज्ञापन


दो सींग और छुरी बरामद
तीनों शिकारियों के कब्जे से नर पाड़ा के दो सींग व छुरी बरामद हुई। जिनमें एक सींग की लंबाई 42 सेमी, गोलाई 12 सेमी और दूसरे सींग की लंबाई 43 सेमी व गोलाई 12.5 सेमी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकारियों ने यह कबूला
शिकारियों ने बयान में कुबूल किया कि दो दिन पहले गांव में निम्मे सरदार के गन्ने के खेत में हाका लगाकर रस्से का जाल बांधकर उन्होंने एक नर पाड़ा का शिकार किया था। उसके शरीर को छुरी से काटकर मांस बांट लिया। आरोपियों के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम की कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। 


सेंक्चुरी में बड़ी संख्या में पाड़ा हिरन
हस्तिनापुर सेंक्चुरी में पाड़ा हिरन बड़ी संख्या में मिलता है। ज्यादातर यह सेक्ंचुरी के बफर जोन में रहता है। जहां से शिकारियों की नजर इस पर बहुत होती है। कई बार ये जंगली कुत्तों का शिकार भी बन जाते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed