फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   for highway security constrable and co responsible

एसएसपी बोले, हाईवे की सुरक्षा में सिपाही से सीओ तक जिम्मेदार  

Sun, 28 May 2017 02:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 28 May 2017 02:04 AM IST
विज्ञापन
for highway security constrable and co responsible
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
हाईवे पर रात के सफर को सुरक्षित बनाने के लिए एसएसपी ने सिपाही से लेकर सीओ तक की जिम्मेदारी तय की है। रात्रि दो बजे तक सभी सीओ और थाना प्रभारी चेकिंग प्वाइंटों पर जाकर पुलिसकर्मियों की मुस्तैदी की जांच करेंगे। साथ ही चेकिंग प्वाइंट के फोटो खींचकर वाट्स एप पर एसएसपी को भेजेंगे।
विज्ञापन

जेवर में हाईवे पर हुई दुस्साहिक घटना के बाद जिले में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए एसएसपी ने शुक्रवार को हाईवे की सुरक्षा के लिए प्लान तैयार किया था। जहां पूरे जिले में हाईवे और मुख्य मार्गों पर 50  प्वाइंट चिह्नित कर ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए थे। साथ ही यूपी 100 की गाड़ी, पीसीआर और थानों की जीप पर तैनात पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए थे कि रात्रि नौ बजे से सुबह छह बजे तक हाईवे और मुख्य मार्गों पर रहें। 
विज्ञापन

एसएसपी जे.रविंदर गौड ने बताया कि हाईवे की सुरक्षा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसमें सिपाही, दरोगा, चौकी इंचार्ज, थाना प्रभारी और सीओ जिम्मेदार होंगे। एसपी सिटी और एसपी देहात रात में खुद हाईवे पर राउंड करेंगे। एसपी सिटी मानसिंह चौहान ने शनिवार रात जीरोमाइल, मोदीपुरम, दौराला, कंकरखेड़ा बाईपास, परतापुर तिराहे पर पहुंचकर ड्यूटी पर तैनात पुलिस को सख्त निर्देश दिए। वहीं, एसपी देहात राजेश कुमार ने बिजली बंबा बाईपास, हापुड़ रोड और गढ़ रोड का राउंड लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed