पश्चिमी यूपी में ताबड़तोड़ एनकाउंटर, दो इनामी सहित पांच बदमाश दबोचे, एक आरोपी फरार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश में एनकाउंटर का सिलसिला जारी है। यहां तीन मुठभेड़ों में 25-25 हजार के दो इनामी बदमाश सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। बागपत जनपद में बुधवार को क्राइम ब्रांच, कोतवाली पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हुई। इस दौरान पुलिस ने 25 हजार के इनामी बदमाश को दबोच लिया। बताया गया कि गौरव उर्फ मुल्ला लूट के मामले में फरार चल रहा था। पुलिस ने बदमाश के पास से तमंचा बरामद किया है।
मुठभेड़ में इनामी बदमाश पकड़ा
मुजफ्फरनगर जनपद के जानसठ थाना क्षेत्र में गांव अहरोड़ा के जंगल में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान 25 हजार के इनामी बदमाश को पकड़ा है। मुठभेड़ में पुलिस की गोली पैर में लगने से बदमाश घायल हो गया, जबकि उसका साथी फरार हो गया।
दनादन एनकाउंटर: 24 घंटे में दो बड़े इनामी बदमाश ढेर, देखिए मुठभेड़ की तस्वीरें
सीओ सोमेंद्र नेगी ने पत्रकारों को बताया कि मंगलवार रात करीब नौ बजे मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि बाइक सवार दो बदमाश खतौली की ओर से क्षेत्र में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए आ रहे हैं। इंस्पेक्टर योगेश शर्मा पुलिस टीम को साथ लेकर गांव खतौली व मीरापुर मार्ग से गांव अहरोड़ा वाले मार्ग पर पहुंच गए। थोड़ी देर बाद बिना नंबर की बाइक पर दो युवक आते दिखाई दिए। पुलिस ने रुकने का इशारा किया। जिस पर बाइक सवार युवकों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी जवाब में गोली चलाते हुए उनको घेर लिया। पुलिस की गोली पैर में लगने से बदमाश घायल होकर गिर पड़ा, जबकि दूसरा साथी फरार हो गया।
सीओ ने बताया कि पकड़े गए बदमाश ने अपना नाम शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खालापार गहराबाग निवासी शावेज उर्फ कालू पठान उर्फ सोनू पठान पुत्र इरफान बताया है। थाना जानसठ, कोतवाली, मीरापुर सहित कई थानों में डकैती, लूट, चोरी सहित करीब 16 मुकदमे दर्ज हैं। एसएसपी ने शावेज पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।
मुठभेड़ में तीन बदमाश पकड़े
वहीं जानसठ थाना क्षेत्र में एक और मुठभेड़ हुई। पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान कार सवार तीन बदमाशों को पकड़ लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की कार, 14 बैटरी, तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं।
मंगलवार को सीओ कार्यालय में एसपी देहात आलोक शर्मा व सीओ सोमेंद्र नेगी ने बताया कि सोमवार रात मुखबिर ने पुलिस को सूचना दी थी कि बदमाश चोरी की बैटरियों को कार में लेकर मुजफ्फरनगर की ओर जा रहे हैं। इंस्पेक्टर योगेश शर्मा पुलिस बल के साथ मीरापुर- मुजफ्फरनगर रोड पर पहुंचे। एसआई चंद्रसेन सैनी ने मीरापुर की ओर से आ रही कार को रुकने का इशारा किया, तो उसमें सवार बदमाशों ने पुलिस पर फायर कर दिया। पुलिस ने पिमोड़ा रजबाहे की पुलिया पर कार की घेराबंदी कर तीनों बदमाशों को पकड़ लिया। बदमाशों ने अपने नाम आफताब पुत्र शहीदूदीन, बिलाल पुत्र आस मोहम्मद व शादाब पुत्र सरफराज निवासी मोहल्ला कोटला कस्बा व थाना मीरापुर बताया।
यूपी: ताबड़तोड़ एनकाउंटर के बावजूद इस जिले में खुले घूम रहे ये इनामी बदमाश, इतने हो चुके ढेर
उन्होंने जानसठ के मोहल्ला गंज से ई-रिक्शा से मुजफ्फरनगर, बिजनौर व मेरठ आदि से घरों के बाहर खड़ी गाड़ियों, ई-रिक्शा व दुकानों के ताले तोड़कर बैटरी चोरी की थी। इन बदमाशों पर मीरापुर, जानसठ थानों में चार-चार मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम में इंस्पेक्टर योगेश शर्मा, एसआई चंद्रसेन सैनी, कांस्टेबल राजकुमार शर्मा, कांस्टेबल गजेंद्र मावी, देवेश कुमार, पंकज, कुलदीप, सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/