फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   continues encounter in West UP but police not arrested seventeen criminal in Muzaffarnagar district

यूपी: ताबड़तोड़ एनकाउंटर के बावजूद इस जिले में खुले घूम रहे ये इनामी बदमाश, इतने हो चुके ढेर

Thu, 08 Aug 2019 05:39 PM IST
कपिल kapil सुनील सैनी, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
सुनील सैनी, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 08 Aug 2019 05:39 PM IST
विज्ञापन
continues encounter in West UP but police not arrested seventeen criminal in Muzaffarnagar district
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

पश्चिमी यूपी में लगातार एनकाउंटर के बावजूद मुजफ्फरनगर जनपद के 17 इनामी बदमाश पुलिस की नजरों से बचकर खुलेआम घूम रहे हैं। इनमें दो लाख का इनामी भौराखुर्द के हरीश के साथ ही भोपा क्षेत्र के 40-40 हजार के इनामी दो सगे भाई भी शामिल हैं।

विज्ञापन


जनपद पुलिस करीब सवा दो साल से ताबड़तोड़ एनकाउंटर कर इनामी बदमाशों का इलाज करने में जुटी है। इसके बावजूद 17 इनामी बदमाश अभी भी पुलिस पकड़ से दूर रहकर जनपद पुलिस को मुंह चिढ़ा रहे हैं। फरारी काट रहे इन बदमाशों में दो लाख का इनामी भौराखुर्द निवासी हरीश भी शामिल है, जिसके एक लाख के इनामी सगे भाई आदेश को जनपद पुलिस 24 जून को एनकाउंटर में ढेर कर चुकी है। 
विज्ञापन


वहीं, भोपा कस्बा निवासी 40-40 हजार के इनामी सगे भाई धीरज व नीरज, 25 हजार के इनामी विशाल निवासी तुलसीनगर व गांव मुंडभर निवासी सगे भाई अंकित व अंकुर भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। 15 हजार के इनामी गांव बरूकी निवासी रवि, गांवमथेड़ी निवासी सहदेव, गांव दूधाहेड़ी निवासी रवि उर्फ लुल्ली, गांव बिजोपुरा निवासी कपिल व गांव सिमरथी निवासी शुभम भी इस लिस्ट में शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इनके अलावा, पांच हजार के इनामी गांव छछरौली निवासी जितेंद्र व शाहपुर निवासी शकील उर्फ पहलवान, ढाई हजार का इनामी राकेश निवासी गांव बधाई खुर्द, दो हजार का इनामी गांव बुटराड़ी निवासी अजेंद्र और डेढ़ हजार के इनामी रामलीला टिल्ला निवासी मनोज व खतौली क्षेत्र के गांव दूधली निवासी नितीश उर्फ लितीश भी पुलिस की हिट लिस्ट में शामिल हैं।

11 बदमाश हैं फरार
लगातार एनकाउंटर के बावजूद पुलिस की पकड़ से दूर चल रहे इनामी बदमाशों में से 11 मेरठ जोन के अन्य जनपदों के हैं। इनमें 50 हजार के इनामी देवबंद क्षेत्र के गांव मिरगपुर निवासी सुधीर उर्फ महकार सिंह, शामली के कांधला थाना क्षेत्र के गांव नाला निवासी संजीव और मेरठ के सरधना के मोहल्ला पीरजादगान निवासी आशु उर्फ लंबू उर्फ खालिद शामिल हैं। 12 हजार का इनामी शामली के कांधला क्षेत्र के गांव भभीसा निवासी अजेंद्र, दस हजार का इनामी मेरठ के लालकुर्ती निवासी मोहनलाल साहू, पांच हजार के इनामी शामली के गांव बंतीखेड़ा निवासी विक्की उर्फ विवेक व कैराना निवासी महरूम भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। वहीं, ढाई हजार के इनामी मेरठ के आजादनगर निवासी शाहिद व बागपत के दोघट थाना क्षेत्र के गांव भोजान पट्टी निवासी नीटू, खेकड़ा निवासी कुलदीप शर्मा और डेढ़ हजार के इनामी बागपत केतुगाना निवासी विकास भी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ रहे हैं।

13 बदमाशों को पुलिस कर चुकी है ढेर
बीते दो साल में जनपद पुलिस 13 बदमाशों को ढेर कर चुकी हैं, जिनमें एक लाख के इनामी भौराखुर्द निवासी आदेश, रोहित उर्फ सांडू, शमीम उर्फ मोटा के साथ ही 50 हजारी नितिन पबरसा, फुरकान, जान मोहम्मद, नदीम, इंद्रपाल, विकास जाट, निहान, रमेश उर्फ नानू, आस मोहम्मद उर्फ लंबू और राकेश यादव तक शामिल हैं। इसके अलावा, पुलिस करीब 85 इनामी बदमाशों को मुठभेड़ में घायल कर जेल भी भेज चुकी है।

इनामी बदमाशों की गतिविधियों को लगातार वॉच किया जा रहा है। पुलिस क्षेत्र को भयमुक्त व अपराधमुक्त करने के प्रति संकल्पित है, जिसके लिए इनामी बदमाशों की धरपकड़ के लिए पुलिस हरसंभव प्रयासरत है। किसी भी कीमत पर इनामी बदमाशों को बाहर नहीं रहने दिया जाएगा। - अभिषेक यादव, एसएसपी

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed