फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   fire on history sheeter in kotwaali

मेरठ में सरेआम हिस्ट्रीशीटर और मीट कारोबारी को गोलियां से भूना, तनाव

Mon, 17 Apr 2017 09:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Mon, 17 Apr 2017 09:24 PM IST
विज्ञापन
fire on history sheeter in kotwaali
कोतवाली में गोलियां बरसाई

कोतवाली क्षेत्र में शनिवार रात छह बदमाशों ने हिस्ट्रीशीटर और मीट कारोबारी अनीसू पंडित पर गोलियां बरसा दीं। चार गोलियां लगने पर हिस्ट्रीशीटर स्कॉर्पियो में ही खून से लथपथ होकर गिर पड़ा। आधा किमी तक हमलावरों ने गाड़ी का पीछा किया, लेकिन ड्राइवर ने गाड़ी दौड़ा दी। देर रात तक उसकी हालत गंभीर बनी हुई थी।

विज्ञापन


मोहल्ला बनीसराय निवासी अनीसू पंडित पुत्र हाजी शरीफ कोतवाली थाने का हिस्ट्रीशीटर है। जो हाजी शाहिद अखलाक की फैक्ट्री में मीट का कारोबार भी करता है। शनिवार रात करीब 10 बजे अनीसू अपने भाई वसीम, चचेरे भाई आफाक, इमरान, वसीम, इरफान के साथ बिरादरी की मीटिंग से स्कॉर्पियो गाड़ी से लौट रहा था। 
विज्ञापन


पोदीवाड़ा के पास तीन बाइकों पर सवार छह नकाबपोश बदमाशों ने स्कॉर्पियो को रोकने की कोशिश की। एक हमलावर ने तमंचा मारकर स्कार्पियो की साइड का शीशा तोड़ दिया। जिसके बाद हमलावरों ने आगे की सीट पर बैठे अनीसू पर पिस्टल से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। जिसमें अनीसू के पेट, कोख, सीने और एक हाथ में गोली लगी। अनीसू को लोकप्रिय हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने पुलिस को घेरा
सीओ कोतवाली रणविजय सिंह, एसओ कोतवाली विजय गुप्ता और लिसाड़ी गेट पुलिस अस्पताल पहुंची तो  सैकड़ों लोगों ने अस्पताल के बाहर पुलिस को घेरकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस ने भीड़ को खदेड़ दिया।

परिवार के साथ कई लोगों से रंजिश
सीओ कोतवाली ने बताया कि अनीसू पर 21 केस दर्ज हैं। उसकी तहेरे भाई उमरदराज के अलावा कई लोगों से रंजिश चल रही है। जिसके चलते क ई हत्याएं हो चुकी हैं। दस दिन पहले ही उमरदराज ने अनीसू के खिलाफ पांच लाख की रंगदारी मांगने का केस दर्ज कराया था। अनीसू का कब्रिस्तान को लेकर भी उमरदराज पक्ष से विवाद था। अनीसू पर जानलेवा हमले में उमरदराज, मोबीन, मुकीम, असलम और दो अन्य युवकों के नाम सामने आए हैं। 


पुलिस से भी हो चुकी भिड़त
एसओ कोतवाली ने बताया कि अनीसू कई बार पुलिस से भी भिड़ चुका है। रंगदारी के मामले में वह फरार चल रहा था। एक माह पहले भी पुलिस पर फायरिंग का आरोप लगा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed