फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Fifteen lakhs looted from advocate house before marry of daughter in Meerut city

शादी वाले घर में 15 लाख की चोरी, आरोपियों ने सटीक रैकी के बाद दिया वारदात को अंजाम

Fri, 01 Nov 2019 01:48 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 01 Nov 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
Fifteen lakhs looted from advocate house before marry of daughter in Meerut city
चोरी की जानकारी देती महिला - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में मेडिकल थानाक्षेत्र की पॉश दामोदर कॉलोनी में चोरों ने बुधवार देर रात एक अधिवक्ता के मकान में करीब 15 लाख की चोरी को अंजाम दे डाला। चोर अधिवक्ता की बेटी के दहेज का सामान ले गए। इस वारदात के बाद लोगों में पुलिस के प्रति गुस्सा है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


दामोदर कॉलोनी डी-15 में अधिवक्ता राजन गुप्ता परिवार के साथ रहते हैं। उनका बेटा वासू सीए है। राजन की बेटी मानसी की शादी दिसंबर में होनी तय हुई है। जिसकी तैयारियों में परिवार लगा है। मंगलवार को राजन, वासू समेत परिवार के सभी सदस्य हरिद्वार समेत कई जगहों पर मानसी की शादी के कार्ड बांटने गए हुए थे। बुधवार रात चोरों ने अधिवक्ता के मकान पर धावा बोल दिया। मकान के बराबर में खाली प्लॉट से खिड़की कर दरवाजा तोड़कर वे अंदर घुसे। 
विज्ञापन


चोरों ने घर से एक लाख रुपये, शादी में जाने वाले जेवरात समेत 15 लाख का सामान चोरी कर लिया। गुरुवार शाम चार बजे परिवार वापस लौटा, तो वारदात का पता चला। घर का सारा सामान इधर-उधर बिखरा था। वासू की सूचना पर मेडिकल थाना पुलिस पहुंची। अधिवक्ता राजन गुप्ता ने मेडिकल थाने में तहरीर दी। लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट नहीं लिखी। इस वारदात की जानकारी पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने बताया कि रात में पुलिस गश्त नहीं करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बदमाशों ने चार घरों से लूटी लाखों की ज्वेलरी व नगदी, महिला को रस्सी से बांधकर झाड़ियों में फेंका

एक कैमरा लगाया, वो बंद मिला 

वासू ने बताया कि पहली बार उनका परिवार घर बंद कर गया था। इसको देखते मकान में उन्होंने एक सीसीटीवी कैमरा भी लगाया था, ताकि कुछ निगरानी हो सके। वापस लौटने पर कैमरा देखा, जोकि बुधवार रात 1:30 बजे बंद होना बताया। अंदेशा है कि चोरों ने कैमरा बंद कर दिया होगा। 

सटीक रैकी के बाद वारदात 
पीड़ित परिवार के अनुसार चोरों ने सटीक रैकी के बाद घटना की है। उन्हें घर की सारी जानकारी थी। बराबर वाले प्लॉट से आसानी से चोर घुस सकते थे। उसी जगह से मकान में अंदर घुसे। हालांकि पीड़ित परिवार ने किसी का नाम नहीं बताया। कई लोगों से पूछताछ की गई है।  

जल्द करेंगे खुलासा
इस वारदात में चोरी हुआ सामान जल्द बरामद करेंगे। आसपास के घरों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी जाएगी। चोरों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। - डॉ. एएन सिंह, एसपी सिटी 

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed