फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Felony in VIP area, police don't ask any word

वीआईपी इलाके में गुंडागर्दी, पुलिस ने टोका तक नहीं

Thu, 23 May 2019 03:14 AM IST
Gaurav sharma न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Gaurav sharma Updated Thu, 23 May 2019 03:14 AM IST
सार

- कैलाश स्टेडियम से लेकर मवाना बस स्टैंड तक अराजकता
- हाथों में डंडे लेकर करीब एक घंटा तक घूमे 20-25 युवक  
- पुलिस आई, लेकिन अराजकता देखकर चुपचाप लौट गई

विज्ञापन
Felony in VIP area, police don't ask any word
गुंडागर्दी की सूचना पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 सिविल लाइन थाने के पास वीआईपी इलाके में बुधवार को सरेआम गुंडागर्दी देखने को मिली। कैलाश प्रकाश स्टेडियम से लेकर मवाना बस स्टैंड तक 20-25 युवकों ने तांडव मचाया। उनके हाथों में डंडे थे। वह बार-बार गाली देकर किसी को मारने की धमकी देते रहे। इसकी जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन अराजकता का माहौल देखकर चुपचाप लौट गई।
विज्ञापन

यह मामला कैलाश प्रकाश स्टेडियम का है। दो एथलीट निखिल और सागर के मोबाइल फोन स्टेडियम से चोरी हो गए। इसकी जानकारी लगने पर स्टेडियम में आने वाले युवकों की भीड़ लगने लगी। इस दौरान शोर मच गया कि आरोपी मोबाइल लेकर मवाना बस स्टैंड की तरफ गए हैं। जिसके बाद करीब 20-25 युवक हाथों में डंडे लेकर मवाना स्टैंड के पास चल पड़े। उनके सामने जो आया, उसके साथ गालीगलौज करनी शुरू की। स्टेडियम की दीवार पर चढ़कर युवक यह तमाशा देखते रहे और मवाना बस स्टैंड पर अराजकता का माहौल बन गया। उक्त युवक स्टेडियम की तरफ भागते तो कभी मवाना स्टैंड की तरफ।
विज्ञापन

लोग तमाशबीन बनकर युवकों को देखते रहे, जैसे वहां गुंडाराज हो गया हो। लोगों की सूचना पर सिविल लाइन थाने की फैंटम पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन युवकों को टोकने की जहमत नहीं उठाई। करीब एक घंटे तक अराजकता का माहौल रहा। लेकिन थाने से पुलिस फोर्स नहीं पहुंची। इस मामले में इंस्पेक्टर सिविल लाइन अब्दुर रहमान सिद्दीकी का कहना है कि उनके पास कोई लिखित में शिकायत नहीं आई। इसकी सूचना पर फैंटम पुलिस भेजी थी। लेकिन वहां कोई नहीं मिला। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed