{"_id":"5d5ebf568ebc3e6c1d62f166","slug":"father-in-law-murdered-of-daughter-in-law-in-saharanpur-of-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: ससुर ने बहू को गला घोंटकर मार डाला, हत्या से पहले महिला ने पुलिस को किया था फोन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
यूपी: ससुर ने बहू को गला घोंटकर मार डाला, हत्या से पहले महिला ने पुलिस को किया था फोन
Fri, 23 Aug 2019 01:18 AM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 23 Aug 2019 01:18 AM IST
विज्ञापन
मौके पर जांच करने पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर जनपद के बेहट थाना क्षेत्र में एक महिला ने पुलिस को फोन कर हत्या की आशंका जताई, पुलिस मौके पर भी पहुंची और उसके पति को हिरासत में लेकर थाने चली आई, लेकिन इसके बाद भी महिला की जान नहीं बची। पुलिस के जाने के बाद ससुर ने महिला की गला घोंटकर हत्या कर दी। महिला का काफी समय से अपने पति से विवाद चल रहा था और वह तीन माह बाद अपनी ससुराल पहुंची थी। पुलिस ने हत्यारोपी ससुर को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
मामला थाना क्षेत्र के गांव पिठौरी का है और मरने वाली महिला वंदना उर्फ राजेश (35) थी। महिला वंदना ने मरने से पहले बुधवार की रात यूपी-100 पुलिस को फोन करके जान बचाने की गुहार लगाई थी और कहा था कि उसका पति उसे मारने की कोशिश कर रहा है। पुलिस मौके पर पहुंची और उसके पति सुशील कुमार को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई।
विज्ञापन
यूपी: बहू ने सास का गला रेतकर उतारा मौत के घाट, पुलिस ने हिरासत में लिया
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पवन चौधरी ने बताया महिला का पति रात से ही पुलिस की हिरासत में था। सुबह ही पुलिस को सूचना मिली की कि महिला की हत्या कर दी। पुलिस ने मृतका के भाई समय सिंह की तहरीर पर आरोपी ससुर पूर्व प्रधान मेहर चंद निवासी गांव पिठौरी के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की। पुलिस ने आरोपी ससुर को गिरफ्तार किया।
वहीं भाई समय सिंह ने बताया कि वंदना की शादी 11 वर्ष पहले सुशील कुमार के साथ की थी। पिछले काफी समय से उसकी बहन और बहनोई के बीच विवाद चल रहा है। इसके चलते उसकी बहन तीन महीने से कहीं बाहर रह रही थी। बुधवार को वह फिर ससुराल आ गई। आरोप है कि रात में उसके ससुर ने उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/