{"_id":"6ac7f4954ee44e73c3053f64","slug":"accusation-of-extorting-5000-from-survey-employees-by-using-the-threat-of-taxes-shamli-news-c-26-1-smrt1048-175726-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: सर्वे कर्मचारियों पर टैक्स का डर दिखाकर पांच हजार वसूलने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: सर्वे कर्मचारियों पर टैक्स का डर दिखाकर पांच हजार वसूलने का आरोप
Fri, 09 Oct 2026 01:22 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Fri, 09 Oct 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
शामली। नगरपालिका परिषद के वार्डों में चल रहे जीआईएस सर्वे के दौरान टैक्स ज्यादा होने का डर दिखाकर फर्म के दो सर्वे कर्मचारियों को पांच हजार रुपये रिश्वत लेने के आरोप में पालिका अधिकारियों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।
नगरपालिका अध्यक्ष अरविंद संगल ने बताया कि वार्डों में जीआईएस सर्वे का कार्य मुरादाबाद के इफ्तखार आलम की फर्म को दिया गया है। बृहस्पतिवार शाम करीब चार बजे वार्ड तीन के मोहल्ला बड़ीआल में फर्म के दो कर्मचारी सर्वे करने पहुंचे। आरोप है कि दोनों कर्मचारियों ने शुभम के घर का सर्वे करने के बाद बताया कि उन पर 16 हजार रुपये से अधिक का टैक्स बनता है। टैक्स कम करने के नाम पर उन्होंने पांच हजार रुपये रिश्वत की मांग की।
शुभम ने सभासद प्रतिनिधि मनोज कुमार को बताया तो उन्होंने पालिका अधिकारियों को अवगत कराया। योजना के तहत रिश्वत के लिए 500-500 रुपये के 10 नोट पर नंबर अंकित किए। इसके बाद सभासद प्रतिनिधि ने दोनों कर्मियों को रुपये दे दिए। इसके बाद दोनाें कर्मियों को पालिका बुलाकर तलाशी ली तो उनके पास से 500-500 रुपये के नौ नोट बरामद हुए जबकि एक नोट को कर्मचारियों ने खर्च करना बताया। पालिकाध्यक्ष अरविंद संगल ने बताया कि दोनों आरोपियों को पुलिस को सौंप दिया गया है। एएसपी सुमित का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।