फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   daughter in law killed her mother in law in Baghpat district

यूपी: बहू ने सास का गला रेतकर उतारा मौत के घाट, पुलिस ने हिरासत में लिया

Tue, 20 Aug 2019 03:43 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 20 Aug 2019 03:43 PM IST
विज्ञापन
daughter in law killed her mother in law in Baghpat district
मृतक सास राजवीरी- फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

यूपी के बागपत में एक बहू ने दिनदहाड़े अपनी सास की गला रेतकर हत्या कर दी। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और वारदात की जानकारी ली। पुलिस ने आरोपी बहू को हिरासत में ले लिया। वहीं मृतक सास के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आरोपी महिला से पूछताछ की जा रही है। 

विज्ञापन

अनैतिक संबंधों का विरोध किया तो दे दिया तीन तलाक, देवर पर दुष्कर्म का आरोप, एसएसपी से लगाई गुहार

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार छपरौली क्षेत्र के सिनौली गांव निवासी ओमबीर सिंह ने थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि मंगलवार दोपहर के समय वह घर में अलग कमरे में आराम कर रहा था। वहीं दूसरे कमरे में उसकी पत्नी राजवीरी व पुत्रवधु पूजा थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

ओमबीर सिंह ने बताया कि सास-बहु के कमरे से अचानक चीखने चिल्लाने की आवाज आई तो उसने कमरे में जाकर देखा। उसकी पत्नी राजवीरी खून से लथपथ जमीन पर पड़ी थी जबकि पुत्रवधु हाथ में रक्तरंजित धारदार हथियार लिए हुए खड़ी थी।

यूपी: गंगा में समाई साल भर की कमाई, बिजनौर में 28 गांव के 100 किसानों ने शुरू किया 'जल शक्ति' आंदोलन

घटना से मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन मे जुट गई। ओमबीर सिंह यूपी पुलिस से रिटायर्ड है और एकलौता पुत्र कुलदीप भी यूपी पुलिस मे है जो बाराबंकी मे तैनात है।

पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ छपरौली चितवन कुमार ने बताया कि आरोपी महिला को पूछताछ के लिए हिरासत मे लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed