{"_id":"57212b714f1c1bb938a91e40","slug":"father-and-son-shot-in-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन विवाद में घर में घुसकर पिता और पुत्र को मारी गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जमीन विवाद में घर में घुसकर पिता और पुत्र को मारी गोली
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
Updated Thu, 28 Apr 2016 02:43 AM IST
विज्ञापन
गोली लगने से घायल पीड़ित।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भावनपुर के औरंगाबाद गांव में बुधवार रात जमीनी विवाद के चलते हथियारबंद लोगों ने घर में घुसकर पिता-पुत्र को गोली मार दीद्घ दोनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के अनुसार गोली लगने से घायल इमरान और उसके बेटे इकराम ने बताया कि गांव में उनकी जमीन पर कब्जे को लेकर गांव के माजिद चौहान पक्ष से विवाद चल रहा है। आरोप है कि बुधवार रात करीब आठ बजे माजिद समेत चार-पांच लोगों ने घर में घुसकर उनकी पिटाई करनी शुरू कर दी। शोर मचाने पर हमलावरों ने उन पर फायरिंग कर दी। वह जान बचाकर भागे तो दोनों छर्रे लगने से घायल हो गए। देर रात पुलिस ने माजिद को हिरासत में ले लिया था।
उधर, आरोपी माजिद चौहान का कहना है कि यह जमीनी विवाद का मामला नहीं। प्रधानी के चुनाव से इमरान पक्ष उनसे रंजिश रखता है। इसी वजह से इमरान पक्ष ने उन पर हमला किया, जिसमें उसे चोट आई। वह खुद पुलिस से शिकायत करने गया था, लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया। वहीं, ग्रामीणों का कहना है कि जमीनी विवाद में दोनों पक्षों में पहले भी कई बार मारपीट हो चुकी है। एसओ भावनपुर मोहन सिंह के अनुसार दोनों को मामूली छर्रे लगे हैं। प्रारंभिक जांच में घटना संदिग्ध है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।