{"_id":"591369724f1c1baa7c853615","slug":"farmer-murdered-in-bhandora","type":"story","status":"publish","title_hn":"भंडोरा में किसान की गोली मारकर हत्या ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भंडोरा में किसान की गोली मारकर हत्या
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 11 May 2017 02:36 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भंडोरा गांव में ट्यूबवेल पर किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बुधवार सुबह मामले की सूचना परिजनों को मिली तो कोहराम मच गया। मृतक के ससुर ने अज्ञात में मामला दर्र्ज कराया है।
गांव भंडोरा निवासी किसान सुनील (38) पुत्र प्रेम सिंह गांव के पश्चिमी छोर स्थित अपनी ट्यूबवेल पर मंगलवार रात खेत की सिंचाई करने गया था। यहां अज्ञात युवकों ने उसकी सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक के पुत्र भूरा और परिजनों का रो-रोकर बुुरा हाल है। हत्या की जानकारी पाकर एसएसआई अशोक कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। हत्या की रिपोर्ट मृतक सुनील के ससुर गजे सिंह पुत्र कालू निवासी पबला थाना इंचौली ने अज्ञात युवकों के खिलाफ दर्ज कराई है। इस संबंध में एसओ राजेंद्र ओजस्वी का कहना है कि मामले की तहकीकात की जा रही है। गांव में चर्चा है कि दो माह पूर्व बेची गई जमीन के रुपये से जुड़ा मामला भी हो सकता है।
पिता की भी हुई थी हत्या
भंडोरा निवासी प्रेम सिंह के पास 33 बीघा जमीन थी। उसके दो पुत्र सुशील और सुनील थे। दोनों भाइयों की शादी थाना इंचौली के गांव पबला निवासी गजे सिंह की बेटियों से शादी हुई थी। सुशील के हरिओम (16) और सुनील के (10) वर्षीय पुत्र भूरा है। प्रेम सिंह की हत्या इसी ट्यूबवेल पर करीब 20 साल पहले हत्या कर दी गई थी। हत्या में गांव के ही चार लोगों के नाम प्रकाश में आए थे। हालांकि मुकदमे की पैरोकारी नहीं होने पर मामला रफा-दफा हो गया था। सुशील की करीब 10 वर्ष पूर्व बीमारी के चलते मौत हो चुकी है। उसकी पत्नी की भी बीमारी से पांच वर्ष पूर्व मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
हत्या की वजह नौ लाख रुपये भी हो सकते हैं
ग्रामीणों ने बताया कि सुनील की मां ने दो माह पूर्व जमीन बेची थी। उसके नौ लाख रुपये सुनील और उसकी मां के संयुक्त खाते में जमा हैं। चर्चा है कि हत्या रुपये के लालच में भी की जा सकती है। एसओ राजेंद्र कुमार ओजस्वी का कहना है कि हत्या की विभिन्न पहलुओं पर जांच की जा रही है।