फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Farmer house robbery, crooks carrying millions of jewels including tractor-trolley

किसान के घर डकैती, ट्रैक्टर-ट्रॉली समेत लाखों के जेवरात ले उड़े बदमाश

Sat, 05 Aug 2017 09:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Sat, 05 Aug 2017 09:13 PM IST
विज्ञापन
Farmer house robbery, crooks carrying millions of jewels including tractor-trolley
डकैती के बाद परिजनों से जानकारी लेती एसएसपी

मेरठ-करनाल हाईवे स्थित बपारसी गांव में आठ-दस हथियारबंद बदमाशों ने शुक्रवार देर रात किसान के परिजनों को बंधक बनाकर डाका डाला। वे पचास हजार से अधिक रुपये, लाखों के जेवरात एवं ट्रैक्टर-ट्रॉली समेत अन्य सामान लूटकर ले गए। बदमाशों के जाने के बाद परिजनों ने शोर मचाया तो ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उन्हें बंधनमुक्त किया। इसकी जानकारी पाकर पहुंची मुल्हैड़ा चौकी पुलिस रस्म अदायगी करके लौट गई। इसकी जानकारी पाकर एसएसपी मंजिल सैनी भारी पुलिस फोर्स के साथ शनिवार को गांव पहुंची और घटना की जानकारी ली। इसके बाद डकैती का मुकदमा दर्ज कराया।

विज्ञापन

Farmer house robbery, crooks carrying millions of jewels including tractor-trolley
डकैती के बाद बिखरा पड़ा सामान

बपारसी गांव निवासी किसान चरण सिंह पुत्र धन सिंह का मेरठ-करनाल हाईवे के निकट मकान है। शुक्रवार रात उसके दो पुत्र, उनकी पत्नी एवं बच्चे घर में सोए हुए थे। करीब 12 बजे आठ-दस हथियारबंद बदमाश घर पहुंचे और परिजनों को आतंकित कर बंधक बना लिया। उन्होंने शोर मचाने पर गोली मार देने की धमकी देकर उन्हें कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद बदमाशों ने संदूक एवं सेफ का ताला तोड़कर पचास हजार से अधिक रुपये, दो जोड़ी सोने के कुंडल, दो अंगूठी तथा अन्य जेवरात समेत लाखों रुपये का सामान लूट लिया। इसके बाद आयसर ट्रैक्टर एवं रोटावेटर भी लूट ले गए। बदमाश करीब तीन घंटे बाद निकले। वे जाने से पहले शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दे गए। इसके काफी देर बाद परिजनों ने शोर मचाया तो ग्रामीण एकत्र हुए और परिजनों को बंधन मुक्त कराया। इसके बाद ग्रामीणों ने मुल्हैड़ा चौकी पुलिस को जानकारी दी। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। इसके बाद चौकी पर चोरी की तहरीर लिखकर दे देने के लिए कहकर चली गई। इसकी ग्रामीणों ने आला अधिकारियों से शिकायत कर दी। इस पर शनिवार सुबह कोतवाली पुलिस, सीओ सरधना एवं एसपी देहात गांव पहुंचे और पीड़ितों से घटना की जानकारी ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

Farmer house robbery, crooks carrying millions of jewels including tractor-trolley
घटना के बाद पहुंची एसएसपी मंजिल सैनी

परिजनों को बंधक बनाकर डकैती डाले जाने की जानकारी पाकर एसएसपी मंजिल सैनी भारी पुलिस फोर्स के साथ गांव पहुंची। उन्होंने पीड़ित परिजनों से घटना की जानकारी ली। इसके बाद कार्यवाहक थानाध्यक्ष भरतलाल शाह को डकैती की घटना दर्ज करने का आदेश दिया। इसके बाद पुलिस ने चरण सिंह की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया। एसएसपी ने ग्रामीणों को जल्द ही वारदात का खुलासा करने का आश्वासन दिया।  वहीं, एसओजी, क्राइम ब्रांच एवं सर्विलांस टीम वारदात के खुलासे के लिए लगाई हैं। वहीं, ग्रामीणों में वारदात और चौकी पुलिस के रवैए के खिलाफ रोष है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed