फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Fake petrol and diesel making busted and ten accused arrested in Meerut city

मेरठ: नकली पेट्रोल-डीजल बनाने का भंडाफोड़, 2.10 लाख लीटर बरामद, गिरोह के 10 सदस्य गिरफ्तार

Wed, 21 Aug 2019 01:22 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Wed, 21 Aug 2019 01:22 AM IST
विज्ञापन
Fake petrol and diesel making busted and ten accused arrested in Meerut city
पुलिस ने छापेमारी कर 10 पकड़े - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में परतापुर और टीपीनगर के औद्योगिक एरिया में नकली पेट्रोल-डीजल बनाने वाले गिरोह का पुलिस ने मंगलवार को भंडाफोड़ कर दिया। पुलिस ने 2.10 लाख लीटर पेट्रोल-डीजल बरामद कर दस लोगों को गिरफ्तार किया है। थिनर व सॉलवेंट में रंग मिलाकर नकली पेट्रोल और डीजल तैयार होता था, जोकि पेट्रोल पंप और दुकानों पर सप्लाई होता था। 

विज्ञापन


आईजी रेंज आलोक सिंह के मुताबिक परतापुर और टीपीनगर के इंडस्ट्रियल एरिया में नकली डीजल बनाने की सूचना पर एसपी देहात अविनाश पांडेय के नेतृत्व में क्राइम ब्रांच ने छापामारी की। परतापुर में गणपति पेट्रो के नाम से प्रदीप गुप्ता और लवकुश की फैक्टरी थी। वहीं, टीपीनगर क्षेत्र के एनएच-58 पर राजीव जैन की पारस केमिकल फैक्टरी है। क्राइम ब्रांच प्रभारी प्रशांत कपिल ने परतापुर में छापा मारा। जहां से नकली पेट्रोल-डीजल करीब 2.10 लाख लीटर के अलावा भारी मात्रा में थिनर व सॉलवेंट भी बरामद हुआ, जिससे रंग मिलाकर नकली पेट्रोल-डीजल बनता था। 
विज्ञापन


नकली नोटों से कोल्ड ड्रिंक खरीदने आई दो सगी बहनों को दबोचा, पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर भेजा जेल
विज्ञापन
विज्ञापन


गणपति पेट्रो फैक्टरी मालिक प्रदीप गुप्ता, आकाश गर्ग निवासी गुरुनानक नगर टीपीनगर व उनके कर्मचारी आनंद प्रकाश निवासी वसुंधरा, रविंद्र कुशवाहा निवासी रिठानी परतापुर, राजवीर निवासी परतापुर, राजकुमार निवासी तलहैटा भोजपुर और पारस केमिकल फैक्टरी मालिक राजीव जैन निवासी महावीर जी नगर टीपीनगर, श्वेत निवासी पंजाबी पुरा टीपीनगर, उमेश निवासी गुप्ता कॉलोनी टीपीनगर और तफशीराम निवासी उत्तमनगर टीपीनगर को गिरफ्तार किया गया है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed