{"_id":"5a7439274f1c1bb1208b6cff","slug":"encounter-in-up-officers-shot-crook-one-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में ताबड़तोड़ एनकाउंटर, 15 हजार के इनामी बदमाश को मारी गोली, एक फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
यूपी में ताबड़तोड़ एनकाउंटर, 15 हजार के इनामी बदमाश को मारी गोली, एक फरार
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Updated Mon, 05 Feb 2018 11:23 AM IST
विज्ञापन
घायल बदमाश से पूछताछ करते एसपी सिटी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश में बदमाशों की शामत आ गई है। मेरठ पुलिस ने शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर दो हथियार तस्करों का पीछा कर, उन्हें घेर लिया। इस दौरान बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए एक बदमाश के पैर में गोली मारी। जबकि दूसरा भागने में कामयाब हो गया। 15 हजार के इनामी घायल बदमाश को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं एसपी सिटी मानसिंह चौहान भी जिला अस्पताल पहुंचे और घायल बदमाश से पूछताछ की।
विज्ञापन
पढ़ें : यूपी में ताबड़तोड़ एनकाउंटर : जांबाज अफसरों ने चार को मारी गोली, पांच दबोचे
विज्ञापन
बता दें कि शुक्रवार सुबह मुखबिर ने मेडिकल पुलिस को सूचना दी कि कुछ बदमाश हथियार सप्लाई करने जा रहे हैं। सूचना मिलने पर मेडिकल पुलिस ने बदमाशों को काली नदी के पास घेर लिया। इस दौरान बदमाशों ने भागते हुए पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने मुठभेड़ में 15 हजार के इनामी फखरुद्दीन अहमदनगर थाना परीक्षितगढ़ निवासी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से पांच तमंचे बरामद किए हैं। हालांकि एक बदमाश पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। इसके बाद मौके पर एसपी देहात और सीओ समेत भारी पुलिस बल पहुंचा।
विज्ञापन
पकड़े गए इनामी बदमाश के खिलाफ हत्या, रंगदारी और लूटपाट के करीब 20-25 मुकदमे दर्ज है। बताया जा रहा है कि फखरुद्दीन हथियारों की सप्लाई करता था। पुलिस दूसरे बदमाश की तलाश में जुटी हुई है।
पढ़ें : योगी 'राज' में बदमाशों की शामत, आधे घंटे चली मुठभेड़ में 3 इनामी दबोचे, एक को लगी गोली
गौरतलब है कि शामली में बुधवार को तीन मुठभेड़ों में 20 हजार के इनामी सहित आठ बदमाशों को गिरफ्तार किया गया था। तो वहीं बृहस्पतिवार को बागपत में भी पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो थी। मुठभेड़ में तीन 15-15 हजार के इनामी बदमाशों को दबोचा गया था।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/