फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Encounter in Shamli and arrested of three accused and two tamanche recovered

यूपी: मुठभेड़ में दबोचे गए तीन बदमाश, बड़ी वारदात को देने जा रहे थे अंजाम

Fri, 15 Mar 2019 07:50 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: कपिल kapil Updated Fri, 15 Mar 2019 07:50 PM IST
विज्ञापन
Encounter in Shamli and arrested of three accused and two tamanche recovered
मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला

शामली पुलिस ने भाज्जू चौकी के निकट मुठभेड़ में तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि तीनों बदमाश मामूली विवाद में कुड़ाना खुर्द निवासी युवक की हत्या करने जा रहे थे, लेकिन उन्हें पहले ही पकड़ लिया गया। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से दो तमंचे, कारतूस और एक चाकू बरामद किया है।

विज्ञापन


बाबरी थानाध्यक्ष नेमचंद सिंह ने बताया कि बुधवार रात को वे पुलिस बल के साथ एसपी अजय कुमार द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। उसी समय तीन लोग एक बाइक पर सवार होकर आते हुए दिखाई दिए। पुलिस टीम ने उन्हें रुकने का इशारा किया। इस पर बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए भागने का प्रयास किया। पुलिस टीम ने पीछा करते हुए तीनों बदमाशों को घेरकर दबोच लिया। 
विज्ञापन


थाना प्रभारी के मुताबिक पकड़े गए बदमाशों ने अपने नाम अनमोल उर्फ अर्जुन निवासी गांव कांजरहेड़ी थाना बाबरी, अंकित और धीरज सैनी निवासीगण मोहल्ला महिनहारान गोशाला रोड शामली बताए। तलाशी लेने पर अनमोल के कब्जे से एक तमंचा, दो कारतूस और एक खोखा कारतूस, अंकित के कब्जे से एक तमंचा, चार कारतूस और एक खोखा कारतूस और धीरज के कब्जे से एक चाकू बरामद हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं पुलिस पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि 20 फरवरी को कुड़ाना खुर्द गांव के अंकुश से किसी बात को लेकर अनमोल के साथ विवाद हो गया था। इसी रंजिश में उन तीनों ने अंकुश की हत्या करने की साजिश रची थी। उसकी हत्या के इरादे से वे तीनों बाइक से जा रहे थे, लेकिन उससे पहले ही पुलिस की पकड़ में आ गए। एसपी अजय कुमार ने पुलिस टीम को दस हजार रुपए का इनाम देने की घोषणा की है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed